फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Less than 50 pc NHRM funds spent by Maha, Centre on COVID-19 patients, says healthcare outfit

एनएचआरएम फंड: कोरोना मरीजों के इलाज में महाराष्ट्र और केंद्र सरकार का कमतर प्रदर्शन, 50 फीसदी से भी कम राशि खर्च की 

Fri, 18 Feb 2022 07:24 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 18 Feb 2022 07:24 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग का कुल खर्च केवल 46.7 प्रतिशत है, जबकि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब तक 49.7 प्रतिशत खर्च किया है।

विज्ञापन
Less than 50 pc NHRM funds spent by Maha, Centre on COVID-19 patients, says healthcare outfit
Covid 19 treatment - फोटो : PTI

विस्तार

स्वास्थ्य संबंधी पहल जन आरोग्य अभियान (जेएए) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र और केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए 50 प्रतिशत से भी कम राशि खर्च की है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के एक अनौपचारिक समूह जेएए ने महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने पोर्टल पर साझा किए गए आंकड़ों के आधार पर यह बयान दिया है।

विज्ञापन


जेएए ने कहा कि एनआरएचएम के लिए राज्य के हिस्से के रूप में 1,583 करोड़ रुपये में से केवल 32.3 प्रतिशत धन 2021-22 में खर्च किया गया है। इसी तरह केंद्र सरकार ने केवल 41.3 प्रतिशत खर्च किया है। इस वित्तीय वर्ष में दो महीने से भी कम समय बचा है। स्वास्थ्य विभाग का कुल खर्च केवल 46.7 प्रतिशत है, जबकि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब तक 49.7 प्रतिशत खर्च किया है।
विज्ञापन


जेएए ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोविड-19 मामले सामने आए और मौतें हुईं, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने चालू वित्त वर्ष में 1,733 करोड़ रुपये के प्रस्तावित खर्च में से सिर्फ 110 करोड़ रुपये या मुश्किल से 6 प्रतिशत खर्च किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभागों ने इस वर्ष के दौरान आपूर्ति और सामग्री (दवाओं और ऑक्सीजन सहित) के लिए 2077 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। लेकिन केवल 180 करोड़ रुपये, या बजट राशि का 8.6 प्रतिशत खर्च किया गया है, जो बेहद चिंताजनक है। ऐसे समय में जब महामारी के कारण स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतें अधिक हैं, प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed