{"_id":"67eebb26e9cec16f5506db69","slug":"legitimate-religious-practices-not-penalised-by-black-magic-act-hc-news-in-hindi-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'महाराष्ट्र का काला जादू कानून धार्मिक परंपराओं पर लागू नहीं', बॉम्बे हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'महाराष्ट्र का काला जादू कानून धार्मिक परंपराओं पर लागू नहीं', बॉम्बे हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Thu, 03 Apr 2025 10:15 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:15 PM IST
सार
मामले की सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट की पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र 'काला जादू कानून' 2013 में इसलिए बनाया गया था ताकि मानव बलि, धोखाधड़ी वाले अनुष्ठान और मानसिक शोषण जैसी हानिकारक प्रथाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
बॉम्बे हाई कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि महाराष्ट्र का काला जादू कानून केवल हानिकारक प्रथाओं को रोकने के लिए बनाया गया है, लेकिन यह वैध धार्मिक परंपराओं पर लागू नहीं होता। गुजरात के रामेश मोडक उर्फ शिवकृपानंद स्वामी पर काला जादू फैलाने का आरोप था, लेकिन निचली अदालत ने उन्हें इस मामले से बरी कर दिया था। इस फैसले को चुनौती दी गई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने इसे बरकरार रखा।
यह भी पढ़ें - Lalu Prasad Yadav: वक्फ बिल पर लालू ने ICU से दिया जवाब, लोकसभा में अमित शाह ने की थी टिप्पणी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा?
न्यायमूर्ति आर. एन. लड्डा की पीठ ने कहा कि 'काला जादू कानून' 2013 में इसलिए बनाया गया था ताकि मानव बलि, धोखाधड़ी वाले अनुष्ठान और मानसिक शोषण जैसी हानिकारक प्रथाओं पर रोक लगाई जा सके। लेकिन यह वैध धार्मिक शिक्षाओं, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक या कलात्मक अभिव्यक्तियों पर लागू नहीं होता।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
पुणे के रहने वाले रोहन कुलकर्णी ने 2014 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रामेश मोडक और उनके सहयोगी नरेंद्र पाटिल ने कार्यशालाओं के जरिए धोखाधड़ी की। उन्होंने दावा किया कि रामेश मोडक काला जादू और अमानवीय अनुष्ठानों को बढ़ावा देते थे। रोहन कुलकर्णी के अनुसार, उन्होंने 2012 में एक कार्यशाला में हिस्सा लिया, जहां रामेश मोडक ने अलौकिक शक्तियों का दावा किया। इसके बाद रोहन कुलकर्णी गुजरात के नवसारी गए लेकिन रामेश मोडक से मुलाकात नहीं हो पाई।
2013 में उन्होंने पुणे में एक और कार्यशाला में हिस्सा लिया, जहां रामेश मोडक ने कथित रूप से संवाद किया। वहां एक सीडी भी चलाई गई, जिसे आशीर्वाद प्राप्त बताया गया और 250 रुपये में बेचा गया। बाद में रोहन कुलकर्णी ने 45 दिन का ध्यान कोर्स किया, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी होने लगी।
यह भी पढ़ें - Waqf Bill: खरगे की गृह मंत्री से अपील- गलतियों को सुधारने में हर्ज नहीं, प्रतिष्ठा का विषय न बनाए सरकार
निचली अदालत का फैसला
2020 में निचली अदालत ने कहा कि रोहन कुलकर्णी की शिकायत में काला जादू कानून के तहत कोई अपराध नहीं बनता, इसलिए रामेश मोडक को बरी कर दिया गया। हाई कोर्ट ने भी इस फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया और कहा कि रामेश मोडक ने स्वयं कोई कार्यशाला आयोजित नहीं की थी, इसलिए उन पर मुकदमा नहीं चल सकता।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन