फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaders who promote Prime Minister Narendra Modi's plans will be rewarded

प्रधानमंत्री के लिए अच्छा काम करने वाले अफसरों को मिलेगा इनाम

Thu, 22 Feb 2018 08:36 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Feb 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Leaders who promote Prime Minister Narendra Modi's plans will be rewarded
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

 डिजिटल पेमेंट सहित केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने वाले देशभर के चुनिंदा नौकरशाहों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कृत करेंगे। यह पुरस्कार वे अप्रैल में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जारी हुए एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सार्वजनिक प्रशासन में प्रधानमंत्री के उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए कुल 2,010 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बता दें कि प्रत्येक साल 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर नौकरशाह एक बार फिर से सिविल सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और उन्हें सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। 
विज्ञापन


सिविल सेवा दिवस - 2018 का पुरस्कार चार महत्वपूर्ण योजनाओं में उत्कृष्टता के आधार पर दिया जाएगा। ये चार योजनाएं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण) और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्राथमिकता योजनाओं की श्रेणी के तहत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 623 जिलों से 2010 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल आवेदनों में से 453 आवेदन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 258 आवेदन डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए, 665 व 412 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना क्रमश: शहरी और ग्रामीण के लिए हैं। वहीं कुल 222 आवेदन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के लिए आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed