फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LDF seeks answers over IPS officer's meeting with senior RSS leader news in hindi

Kerala: RSS नेता और एडीजीपी की मुलाकात पर केरल में सियासी हंगामा, LDF ने जांच की मांग कर दागे कई सवाल

Mon, 09 Sep 2024 02:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

माकपा के वरिष्ठ नेता रामकृष्णन का कहना है कि एडीजीपी ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने दक्षिणपंथी नेता से मुलाकात की थी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर उन्होंने मुलाकात क्यों की? 

विज्ञापन
LDF seeks answers over IPS officer's meeting with senior RSS leader news in hindi
टीपी रामकृष्णन - फोटो : एक्स

विस्तार

केरल की सियासी गलियारे में काफी हलचल मची हुई है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी एम आर अजित कुमार की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक वरिष्ठ नेता के साथ पिछले साल हुई कथित मुलाकात पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के संयोजक टीपी रामकृष्णन ने इस मुलाकात की वजह और मंशा की विस्तृत जांच की मांग की है।
विज्ञापन


माकपा के वरिष्ठ नेता रामकृष्णन का कहना है कि एडीजीपी ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने दक्षिणपंथी नेता से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि अब सवाल यह उठता है कि आखिर उन्होंने मुलाकात क्यों की? इसके पीछे का मकसद क्या था? इन सवालों की गहराई से जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


यह बताते हुए कि आरोपों की सरकारी स्तर पर जांच पहले से ही की जा रही है, माकपा नेता ने कहा कि जांच में मुद्दे के सभी पहलुओं के सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि अगर अधिकारी दोषी पाए गए तो सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करेगी। इस संबंध में एलडीएफ और सरकार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनवर एक विधायक, माकपा के सदस्य नहीं: रामकृष्णन
एलडीएफ विधायक पीवी अनवर द्वारा कई बार एडीजीपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर माकपा नेता ने कहा, 'वह (अनवर) माकपा के सदस्य नहीं हैं। अनवर एक विधायक हैं, जो एलडीएफ के साथ सहयोग कर रहे हैं। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में, हम उन्हें उनके स्वतंत्र रुख के खिलाफ कुछ भी नहीं कह सकते या उन्हें एक विशेष तरीके से कार्य करने के लिए नहीं कह सकते।'

सीएम नहीं सहेंगे कोई भी कदाचार: विजयराघवन
हालांकि, नेता ने यह भी कहा कि अनवर को ही जांच करनी चाहिए कि उन्होंने जो किया वह सही था या नहीं। जबकि माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य ए विजयराघवन ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ऐसे इंसान नहीं है, जो किसी भी तरह के कदाचार का समर्थन करेंगे। आरोपों की जांच चल रही है। उन्होंने मीडिया पर इस मामले पर अनावश्यक विवाद पैदा करने का भी आरोप लगाया। 

'अधिकारी किससे मिले यह कोई तय नहीं कर सकता'
वरिष्ठ वामपंथी नेता और वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने विवाद को ज्यादा तवज्जो नहीं देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कोई भी यह तय नहीं कर सकता कि अधिकारी को किससे मिलना चाहिए और किससे नहीं। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी का लोगों से मिलना सामान्य बात है। हम यह कदम नहीं उठा सकते कि वे किसी से बात नहीं कर सकते। सरकार इस मामले में पहले से ही जांच कर रही है। 


एक और विवाद गहराया
इन सबके बीच, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के अलावा एडीजीपी अजित कुमार ने भी हाल ही में राज्य की राजधानी में आरएसएस नेता राम माधव से मुलाकात की थी। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed