फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Layoffs of 21,327 people in top 6 IT companies for reducing expenses amid global challenges

IT: शीर्ष-6 आईटी कंपनियों में 21,327 लोगों की छंटनी, वैश्विक चुनौतियों के बीच खर्च घटाने पर कंपनियों का जोर

Fri, 28 Jul 2023 05:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 05:53 AM IST
सार

टेक महिंद्रा, विप्रो और एलटीआई माइंडट्री ने पिछली तीन तिमाहियों में एक भी नई भर्ती नहीं की है। नैस्कॉम के अनुसार, देश का आईटी सेक्टर 54 लाख कर्मचारियों के साथ सर्वाधिक रोजगार देता है। कंपनियों का कहना है कि उन्होंने 2022 में अच्छे समय में ज्यादा भर्तियां की थीं।

विज्ञापन
Layoffs of 21,327 people in top 6 IT companies for reducing expenses amid global challenges
It Companies

विस्तार

राजस्व के लिहाज से शीर्ष-6 सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों ने अप्रैल-जून तिमाही में 21,327 कर्मचारियों को निकाल दिया है। पिछले साल इसी अवधि में इन्होंने 69,634 कर्मियों की भर्ती की थी। वैश्विक स्तर पर पैदा हुई चुनौतियों से कंपनियां खर्च घटाने के लिए ऐसे कदम उठा रही हैं। राजस्व के लिहाज से शीर्ष-6 कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या घटी है। जबकि चार कंपनियों ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने पहली तिमाही में केवल 523 कर्मचारियों की भर्ती की जबकि परसिस्टेंट ने 241 लोगों को नौकरी दी। कोफोर्ज ने एक हजार और एलटीटीएस ने 1,159 लोगों की भर्ती की। 

विज्ञापन

आगे भी भर्ती के मोर्चे पर राहत नहीं
टेक महिंद्रा, विप्रो और एलटीआई माइंडट्री ने पिछली तीन तिमाहियों में एक भी नई भर्ती नहीं की है। नैस्कॉम के अनुसार, देश का आईटी सेक्टर 54 लाख कर्मचारियों के साथ सर्वाधिक रोजगार देता है। कंपनियों का कहना है कि उन्होंने 2022 में अच्छे समय में ज्यादा भर्तियां की थीं। कंपनियों का कहना है कि शुद्ध नियुक्ति के मोर्चे पर भी दूसरी या तीसरी तिमाही में तेजी के कोई संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन

भेल ने बांग्लादेश में मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट चालू किया
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने बांग्लादेश में 1,320 मेगावाट वाले मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (एसटीपीपी) की 660 मेगावाट यूनिट-2 को सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस यूनिट के सिंक्रोनाइजेशन का कठिन कार्य जी2जी उच्च स्तरीय बैठक में दी गई प्रतिबद्धता पर पूरा किया गया है। एसटीपीपी बांग्लादेश के रामपाल, मोंगला, बागेरहाट में स्थित है। इसे बांग्लादेश-भारत फ्रेंडशिप पावर कंपनी के लिए बीएचईएल द्वारा स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed