{"_id":"601bff92b1c65b06bd270c00","slug":"lawyer-meera-raghavendra-blackens-the-face-of-writer-prof-ks-bhagawan-at-a-bengaluru-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकः महिला वकील ने प्रसिद्ध लेखक केएस भगवान के मुंह पर पोती कालिख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटकः महिला वकील ने प्रसिद्ध लेखक केएस भगवान के मुंह पर पोती कालिख
Thu, 04 Feb 2021 07:37 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
केएस भगवान
- फोटो : Video Grab@gadekal2020
कर्नाटक के प्रसिद्ध लेखक और तर्कवादी विचारक प्रोफेसर केएस भगवान के चेहरे पर गुरुवार को मीरा राघवेंद्र नाम की एक महिला वकील ने बंगलूरू की एक अदालत में कालीख पोत दी। जिसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया। वकीलों ने महिला वकील की सदस्यता रद्द करने की मांग की। वकीलों ने कहा कि महिला ने लेखक के चेहरे पर नहीं बल्कि वकीलों के पेशे को काला किया है।
विज्ञापन
बता दें कि लेखक केएस भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठा चुके हैं। कन्नड़ में लिखी गई उनकी किताब 'राम मंदिरा येके बेदा' में उन्होंने राम के भगवान न होने का दावा किया था। दक्षिणपंथी संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। लेखक पर आरोप है कि उन्होंने अपनी किताब में भगवान राम का अपमान किया है
विज्ञापन