{"_id":"60e6bbdc8ebc3ec20a7062d7","slug":"law-of-land-is-supreme-twitter-must-follow-rule-said-union-minister-for-electronics-and-information-technology-ashwini-vaishnaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: कामकाज संभालते ही ट्विटर की मनमानी पर बोले नए आईटी मंत्री- देश का कानून सबको मानना होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेतावनी: कामकाज संभालते ही ट्विटर की मनमानी पर बोले नए आईटी मंत्री- देश का कानून सबको मानना होगा
Thu, 08 Jul 2021 02:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:18 PM IST
सार
ट्विटर की मनमानी और नए आईटी नियमों का पालन नहीं करने को लेकर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश का कानून सर्वोच्च है, सबको मानना होगा। ट्विटर को भी नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Union Minister for Electronics and Information Technology Ashwini Vaishnaw
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिन मंत्रियों को नई जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। देश के नए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कामकाज संभालते ही ट्विटर को सख्त संदेश दिया है।
विज्ञापन
ट्विटर की मनमानी और नए आईटी नियमों का पालन नहीं करने को लेकर अश्वनी वैष्णव ने चेतावनी देते हुए कहा कि देश का कानून सर्वोच्च है, सबको मानना होगा। ट्विटर को भी नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर भारत सरकार की चेतावनियों का कोई असर नहीं है। शिकायत अधिकारी की नियुक्ति को लेकर ट्विटर, सरकार को तारीख-पर-तारीख दे रहा है, लेकिन नियुक्ति नहीं कर रहा है। नए आईटी कानून लागू होने के बाद अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने नियम के मुताबिक, शिकायत अधिकारी की नियुक्ति की थी, लेकिन पिछले महीने ही 27 जून को अंतरिम शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से ट्विटर नए शिकायत अधिकारी की तलाश में है। अब ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि उसे नए शिकायत अधिकारी को नियुक्त करने के लिए दो महीने का वक्त चाहिए।
इससे पहले पिछले सप्ताह ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा था कि वह जल्द नए शिकायत अधिकारी की नियुक्ति करेगा। नियुक्ति की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। ट्विटर ने कोर्ट को यह भी बताया है कि फिलहाल उसने थर्ड पार्टी सोर्स के जरिए 6 जुलाई को मुख्य शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है और इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी सूचित किया है।
बता दें कि नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत भारतीय उपयोगकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों में शिकायत अधिकारी की नियुक्ति जरूरी है।