फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Law enforcement agencies actively pursuing all cases of bomb threats to airlines: Naidu

K Rammohan Naidu: विमानन मंत्री बोले- बम धमकी के मामलों की जांच कर रहीं एजेंसियां, स्थिति पर सरकार की नजर

Wed, 16 Oct 2024 09:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Oct 2024 09:21 PM IST
सार

K Rammohan Naidu: केंद्रीय मंत्री के राममोहन नायडू ने एक बयान में कहा, जो भी लोग इस तरह की धमकियों के लिए जिम्मेदार हैं, उनकी पहचान की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उड़ानों को निशाना बनाने की धमकियों के हाल के मामलों पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की

विज्ञापन
Law enforcement agencies actively pursuing all cases of bomb threats to airlines: Naidu
के राममोहन नायडू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां सभी बम धमकी के मामलों की सक्रियता से जांच कर रही हैं और सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। हाल ही में, तीन दिनों के भीतर कम से कम 19 उड़ानों को बम धमकियों का सामना करना पड़ा। हालाकि, ये धमकियां बाद में झूठी साबित हुईं। मुंबई पुलिस ने तीन उड़ानों को निशाना बनाने की धमकी देने के आरोप में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा, जो भी लोग इस तरह की धमकियों के लिए जिम्मेदार हैं, उनकी पहचान की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उड़ानों को निशाना बनाने की धमकियों के हाल के मामलों पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। नायूड ने विमानन क्षेत्र की सुरक्षा और संचालन की अखंडता से समझौता करने के किसी भी प्रयास की निंदा की और कहा कि वह नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।  
विज्ञापन


नायडू ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) औ विमानन मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया। मंत्री ने कहा, मैं सभी हितधारकों को आश्वस्त करता हूं कि संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा, हम सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-


सात फर्जी धमकियों के मामले में जांच शुरू
दिल्ली पुलिस ने पिछले दो दिन में कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की धमकियों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। विमानन कंपनी ‘आकासा एयर’ की बेंगलुरु जाने वाली उड़ान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार शाम में राष्ट्रीय राजधानी लौट आई जिसमें 180 से अधिक यात्री सवार थे।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) उषा रंगनानी ने कहा, ‘‘हवाई अड्डा पुलिस ने इस माह बम की धमकी से जुड़ी सात घटनाओं पर कार्रवाई की है। पूरी तरह से सत्यापन और निरीक्षण के बाद, सभी धमकियां अफवाह साबित हुईं।’’उन्होंने कहा, ‘‘इन झूठी धमकियों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है ताकि सख्त कदम उठाए जा सकें और यात्रियों की सुरक्षा तथा हवाई अड्डे का सुगम परिचालन बनाए रखा जा सके।’’

सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिन में सोशल मीडिया खातों के जरिए अलग-अलग उड़ानों में बम रखे होने की धमकियां मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल को संचालित करने वाले लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम काम कर रही हैं।’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये विमान अलग-अलग देशों और घरेलू गंतव्यों के लिए उड़ान भरने वाले थे।

पिछले दो दिन में कुछ अंतरराष्ट्रीय सहित करीब 12 भारतीय उड़ानों में बम होने की धमकी मिली, हालांकि विमानों की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच, विभिन्न विमानन कंपनी को मिली कई धमकियों का मुद्दा बुधवार को संसदीय समिति के समक्ष उठा और नागर विमानन सचिव ने सांसदों को बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


मुंबई पुलिस ने सत्रह वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया
मुंबई पुलिस ने 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से तीन विमानों में बम रखे होने की फर्जी धमकी देने के मामले में छत्तीसगढ़ के 17 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एक दुकानदार के साथ वित्तीय विवाद के बाद लड़के ने ‘एक्स’ पर सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और ये पोस्ट किए। अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को विभिन्न एयरलाइन को जारी फर्जी बम धमकी के सिलसिले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।

पुलिस उपायुक्त (जोन 8) मनीष कलवनिया ने स्पष्ट किया कि मंगलवार को दी गईं धमकियों के संदेश जारी करने में नाबालिग शामिल नहीं था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कक्षा 11 के इस छात्र ने सोमवार को छत्तीसगढ़ से कथित तौर पर तीन पोस्ट किए और विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में एक दुकान मालिक के साथ वित्तीय विवाद का संकेत मिला है। डीसीपी ने कहा कि लड़के को मंगलवार को मुंबई में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और चार दिन की हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed