फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Late candidate Leading : know who was TMC Candidate Late Kajal Sinha, Died Due To Coronavirus infection, before West Bengal Election results 2021

'स्वर्गीय प्रत्याशी' आगे : परिणाम से पहले काल बना कोरोना, जानिए कौन थे काजल सिन्हा

Sun, 02 May 2021 11:59 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 02 May 2021 11:59 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार की विधवा ने पुलिस में शिकायत देकर भारत निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Late candidate Leading : know who was TMC Candidate Late Kajal Sinha, Died Due To Coronavirus infection, before West Bengal Election results 2021
काजल सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणामों के लिए मतगणना जारी है। परंतु यहां एक सीट ऐसी है जहां स्वर्गीय प्रत्याशी वोटों की गिनती में आगे चल रहे हैं। दरअसल, खारडाह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा का पिछले दिनों कोरोना की वजह से निधन हो चुका है। इस सीट पर 22 अप्रैल को मतदान हुआ था। आइए जानते हैं कौन थे काजल सिन्हा...

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में खारडाह  विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने 59 वर्षीय काजल सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाकर उतारा था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि निधन से दो दिन पहले सिन्हा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। सिन्हा को बेलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए इसे स्तब्ध करने वाला बताया था। बनर्जी ने ट्वीट में लिखा था कि बहुत दुखद। स्तब्ध। खारडाह से हमारी पार्टी के उम्मीदवार काजल सिन्हा का कोविड के कारण निधन हो गया। उन्होंने लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। वह तृणमूल कांग्रेस के लंबे समय से प्रतिबद्ध सदस्य थे। हमें उनकी याद आएगी। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, इस महीने रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के जांगीपुर सीट से उम्मीदवार प्रदीप कुमार नंदी और समसेरगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेज़ा उल हक की इस संक्रामक रोग के कारण जान चली गई थी।

स्वर्गीय सिन्हा की पत्नी ने की है आयोग के अफसरों की शिकायत
तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार की विधवा ने पुलिस में शिकायत देकर भारत निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग की है। दिवंगत तृकां नेता सिन्हा की पत्नी नंदिता सिन्हा ने खारडाह पुलिस थाने में दी अपनी शिकायत में दावा किया है कि उनके पति काजल सिन्हा 21 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और 25 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

सिन्हा उत्तर 24 परगना जिले के खारडाह विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे। नंदिता ने निर्वाचन उपायुक्त सुदीप जैन एवं अन्य अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 269 एवं 270 तथा 304 के तहत मामला दर्ज जाने की मांग की है।


पेशे से व्यवसायी थे सिन्हा
स्वर्गीय सिन्हा ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपने बारे में जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक वह 12वीं कक्षा पास थे। उनकी कुल संपत्ति करीब 1.31 करोड़ रुपये है और करीब 16 लाख रुपये का कर्ज है। वह पेशे से व्यवसायी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed