फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lashkar and Jaish organised anti-India rally in PoK instigation of Pakistan Hamas leaders welcomed

POK: भारत विरोधी रैली में हमास नेताओं पर का स्वागत; पाकिस्तान की शह पर लश्कर और जैश ने किया आयोजन, उगला जहर

Fri, 07 Feb 2025 12:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 12:26 AM IST
सार

रैली में हमास कमांडर डॉ. खालिद कद्दूमी और कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। हमास नेताओं के पीओके पहुंचने पर उन पर फूल बरसाए गए और उन्हें पूरे सम्मान के साथ रैली स्थल तक पहुंचाया गया। इस दौरान लश्कर और जैश के आतंकी साथ चल रहे थे।

विज्ञापन
Lashkar and Jaish organised anti-India rally in PoK instigation of Pakistan Hamas leaders welcomed
पीओके में भारत विरोधी रैली में हमास नेता डॉ. खालिद कद्दूमी और अन्य - फोटो : एक्स@JUIPAKOfficial

विस्तार

पाकिस्तान की शह पर आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने बुधवार को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रावलकोट में भारत विरोधी रैली की, जिसमें शामिल होने पहुंचे हमास नेताओं का जोरदारी से स्वागत किया गया। जमीयत उलमा-ए-इस्लाम पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडल (एक्स@JUIPAKOfficial) पर रैली का एक वायरल हो रहा है, इसमें हमास नेता डॉ. खालिद कद्दूमी और जमीयत प्रमुख मोलाना फजल-उर-रहमान की मुलाकात हो रही है। अन्य वीडियो में हमास नेता लग्जरी एसयूवी से शहीद सबीर स्टेडियम जाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रैली में हमास कमांडर डॉ. खालिद कद्दूमी और कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। हमास नेताओं के पीओके पहुंचने पर उन पर फूल बरसाए गए और उन्हें पूरे सम्मान के साथ रैली स्थल तक पहुंचाया गया। इस दौरान लश्कर और जैश के आतंकी साथ चल रहे थे। उनकी बाइक और घोड़ों पर फलस्तीन के झंडे लहरा रहे थे। कार्यक्रम में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का भाई तल्हा सैफ, जैश कमांडर असगर खान कश्मीरी, मसूद इलियास आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कश्मीर सॉलिडेरिट डे पर आयोजित की गई इस रैली में भारत के खिलाफ जहर उगला गया। इसमें हमास नेताओं की मौजूदगी पाकिस्तान और हमास के बीच गहरे संबंधों की पुष्टि करती है। यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने हमास को समर्थन दिया है। पाकिस्तानी सेना, खासकर स्पेशल सर्विस ग्रुप कमांडो हमास सदस्यों को सैन्य ट्रेनिंग देते रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि पीओके में इस आयोजन को पाकिस्तान का समर्थन हासिल था। वह दुनियाभर के कट्टरपंथी संगठनों को समर्थन देकर क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed