{"_id":"5f00652cfc3402213018ec90","slug":"lalu-yadav-s-security-in-jail-increased-only-few-people-will-be-able-to-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव की चारा घोटाले मामले में जमानत के लिए याचिका, जेल में सुरक्षा बढ़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लालू यादव की चारा घोटाले मामले में जमानत के लिए याचिका, जेल में सुरक्षा बढ़ी
Sat, 04 Jul 2020 10:24 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
चारा घोटाला मामले में रांची की जेल में न्यायिक हिरासत में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने चाईबासा कोषागार में गबन से जुड़े एक अन्य मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की।
विज्ञापन
लालू के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि उन्होंने चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े मामले आरसी 68/96 मामले में आज झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की क्योंकि इस मामले में उन्होंने तय सजा अवधि की आधी सजा न्यायिक हिरासत में बिता ली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले में लालू यादव को विशेष सीबीआई अदालत ने पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी और उन्होंने चाईबासा के इस दूसरे चारा घोटाला मामले में 23 दिसंबर, 2017 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के बाद से ढाई वर्ष से अधिक की सजा पूरी कर ली है।
विज्ञापन
लालू यादव पर चारा घोटाले से संबंधित झारखंड में पांच मामले हैं जिनमें से दो मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। जबकि डोरंडा कोषागार से गबन के एक मामले में अभी सीबीआई अदालत में यहां सुनवाई जारी है।
लालू चारा घोटाले के तीन विभिन्न मामलों में यहां सजा सुनाये जाने के बाद से ही न्यायिक हिरासत में राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं जहां उनका मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अनेक बीमारियों के लिए इलाज चल रहा है।
उधर शनिवार को लालू यादव की सुरक्षा में सेंध के बाद जेल में तैनाती बढ़ा दी गई है. रांची ग्रामीण के एसपी नौशाद आलम ने कहा, 'हमें लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में कुछ खामियों की जानकारी मिली थी। आज, मैं रिम्स में उसकी सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों से मिला और निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई सुरक्षा चूक न हो। जेल प्रशासन द्वारा अनुमति प्राप्त लोग ही उनसे मिल सकते हैं।'
We had received information about some lapses in Lalu Prasad Yadav's security. Today, I met & instructed policemen deployed for his security at RIMS to ensure that there is no security lapse. Only people permitted by jail authorities can meet him: Ranchi Rural SP Naushad Alam pic.twitter.com/MdE6z62ZVp
— ANI (@ANI) July 4, 2020