{"_id":"58c2af514f1c1bc250dc4ba9","slug":"lalu-said-sp-congress-alliance-will-form-goverment-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू ने खारिज किए एग्जिट पोल, कहा- यूपी में बनेगी सपा-कांग्रेस की सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लालू ने खारिज किए एग्जिट पोल, कहा- यूपी में बनेगी सपा-कांग्रेस की सरकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
लालू यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में जीत और हार को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में भी तरह तरह के दावे हो रहे हैं। यूपी के परिणाम से बिहार की सियासत के प्रभावित होने के सवाल पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि बिहार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। यूपी का परिणाम केंद्र के लिए संदेश होगा।
विज्ञापन
लालू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार ही बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी हार रही है। इसका असर दिल्ली पर पड़ेगा। राजद सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को पद छोड़कर जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके पुत्र डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि भाजपा का उत्तर प्रदेश में भी वही हाल होगा, जो बिहार में हुआ था। दोनों ने कहा कि अब इस देश में एग्जिट पोल पर किसी को भरोसा नहीं है। हर बार एग्जिट पोल फेल हुआ है। इस बार भी फेल होगा।
विज्ञापन
तेजस्वी ने कहा कि बिहार चुनाव में भी चैनल भाजपा को जिता रहे थे, मतगणना के शुरुआती रुझानों में भी भाजपा को आगे दिखाया था। भाजपा के लोगों ने पटाखा फोड़ना शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में सबने माफी मांगी थी। इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा।