फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu’s Facebook account hacker Golu arrested, 2 phones seized

गोलू ने हैक कर लिया था लालू का फेसबुक अकाउंट, गिरफ्तार

Thu, 21 Apr 2016 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
Lalu’s Facebook account hacker Golu arrested, 2 phones seized
लालू यादव का फेसबुक अकाउंट कर लिया था हैक - फोटो : Getty

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव का फेसबुक अकाउंट हैक करने के आरोप में बिहार पुलिस ने एक इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस के आर्थिक अपराध इकाई ने युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिहार के वैशाली जिले के अंतर्गत आने वाले मेहमदाबाद गांव के दिव्यांशु कुमार उर्फ गोलू को लालू यादव के फेसबुक अकाउंट हैक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक के पास से दो सैमसंग मोबाइल भी जब्त किए गए हैं जिनका कथित रूप से हैकिंग के लिए इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

 
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अपराध इकाई के आईजी जेएस गंगवार ने बताया कि दिव्यांशु पटना साहिब इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है जिसे कंप्यूटर ऑपरेशन्स और सोशल नेटवर्किंग साइट्स की अच्छी जानकारी है। उन्होंने बताया, 'उसने दो बार (8 मार्च और 11 मार्च) को फेसबुक अकाउंट हैक किया था और कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी पोस्ट की थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी आईडी पर जारी करवाया था सिम

Lalu’s Facebook account hacker Golu arrested, 2 phones seized
लालू के फेसबुक अकाउंट पर किए थे आपत्तिजनक पोस्ट - फोटो : Getty

आईजी के मुताबिक दिव्यांशु से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि उसने कुछ फेसबुक प्रोफाइल पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट किए थे जिनमें सांप्रदायिक हिंसा को उकसाने वाले पोस्ट भी शामिल थे।

उन्होंने बताया दिन्यांशु जिस सिम का इस्तेमाल कर रहा था वह सउदी अरब में रह रहे किसी विजय कुमार सिंह के नाम पर जारी किए गए थे। इस मामले को भी गंभीरता से लेते हुए उस पर कड़ा कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही चार्जशीट भी फाइल कर दी जाएगी।

लालू यादव के फेसबुक एकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने के बाद उनके बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पोस्ट को डिलीट कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने पटना के सचिवालय पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाया था। दिव्यांशु के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed