फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu Prasad Yadav is Bihar's Robert wadra, says Ex Deputy Chief Minister Sushil Kumar Modi

RJD मुखिया के बहाने बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, लालू को बताया बिहार का वाड्रा

Wed, 05 Jul 2017 09:10 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली।
संजय मिश्र, नई दिल्ली। Updated Wed, 05 Jul 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav is Bihar's Robert wadra, says Ex Deputy Chief Minister Sushil Kumar Modi
lalu yadav
पीएम मोदी के खिलाफ आक्रामक रूख अपना रही कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने के लिए भाजपा ने लालू यादव को औजार बनाया है। लालू पर हमले के जरिए पार्टी की रणनीति कांग्रेस को घेरने की है। इस कवायद में भाजपा ने लालू की तुलना राबर्ट वाड्रा से कर दी है। भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार सुशील मोदी ने कहा है कि लालू यादव बिहार के राबर्ट वाड्रा हैं। हालांकि लालू के खिलाफ उन्होंने आय से अधिक संपत्ति के उन मामलों को ही सामने रखा है जिसे वे बिहार की धरती से उठाते रहे हैं। लेकिन लालू के मामले को बड़ा बनाकर कांग्रेस को घेरने की रणनीति के तहत भाजपा ने विशेष रूप से सुशील मोदी को दिल्ली बुलाकर देश की राजधानी से हमला बोलने को कहा है।
विज्ञापन


लालू- नीतीश के बीच बढ़ी तकरार, RJD की 'बीजेपी हटाओ' रैली से JDU ने किया किनारा
विज्ञापन


दिल्ली में लालू के खिलाफ मैदान संभालते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लालू बिहार के राबर्ट वाड्रा हैं। उन्होंने लालू पर गलत तरीके से संपत्ति हासिल करने के तमाम आरोप जड़े। साथ ही यह भी कहा कि लालू के करीबी नेता सीबीआई जांच से बचने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील मोदी का खत्म हुआ राजनीतिक बनवास 
वर्ष 2013 में नीतीश कुमार के साथ भाजपा के बिगडे रिश्तों के समय से पार्टी आलाकमान के आंखों में खटक रहे सुशील मोदी को लालू प्रकण ने बिहार की राजनीति में नया अवसर प्रदान किया है। उन्हें बिहार की राजनीति में बेअसर करने के लिए विधानसभा में भाजपा ने कमान प्रेम कुमार को सौंपा तो मोदी के करीबी मंगल पांडे की प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी करते हुए नित्यानंद राय को राज्य भाजपा का ताज सौंपा। मगर लालू प्रकरण को लेकर सुशील मोदी ने जिस कदर आक्रमकता दिखाई है। उसे देखते हुए आलाकमान को भी उन्हें लालू के खिलाफ मोर्चे पर उतारने को विवश होना पड़ा है। 

मोदी का उदय क्या भाजपा की नीतीश से बढती नजदीकी है?
बिहार भाजपा में सुशील मोदी के उदय को नीतीश की भाजपा से बढ़ती नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस और लालू से नीतीश की बढ़ रही दूरी के बीच भाजपा को अपने पूर्व सहयोगी से उम्मीदे बंधी हुई हैं। नीतीश ने भी इधर कई मौकों पर पीएम मोदी और भाजपा की पसंद को समर्थन कर अपने इरादे स्पष्ट किए है। सुशील मोदी के साथ नीतीश की केमिस्ट्री बेहद कारगर रही है। शायद यही वजह है कि भाजपा ने सुशील मोदी को आगे कर नीतीश की तरफ अपना एक कदम और आगे बढ़ाया है। सुशील मोदी के उदय को नीतीश की भाजपा से बढ़ती नजदीकी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed