फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu attacked on Pm modi, Says We did not make any scam,Tejaswi will not give resign

लालू बोले- जब चार्जशीट दाखिल हुई तो तड़ीपार हुए थे अमित शाह, तेजस्वी क्यों दें इस्तीफा?

Wed, 12 Jul 2017 01:58 PM IST
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 12 Jul 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
Lalu attacked on Pm modi, Says We did not make any scam,Tejaswi will not give resign
लालू यादव

मंगलवार को  नीतीश कुमार की ओर से लालू पर उठाये गए सवाल पर लालू यादव ने तीखा हमला किया। टीवी मीडिया को दिए इंटरव्यू में लालू यादव ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश को बीजेपी सपने दिखा रही है। वहीं तेजस्वी यादव के पद छोड़ने पर लालू ने कहा कि पद छोड़ने का सवाल नहीं उठता। उस समय तेजस्वी नाबालिक थे।हम हर चीज का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


लालू ने यह भी कहा कि उनके रेल मंत्री रहते कोई घोटाला नहीं हुआ। सुशील मोदी से कोई फर्क नहीं पड़ता,सारे कागज दिल्ली से मिलते हैं। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि बीजेपी दोहरे मापदंड अपना रही है। व्यापम और अयोध्या मामले में बीजेपी नेताओं पर आरोप लगे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


अमित शाह तड़ीपार थे उन पर चार्जशीट दाखिल हुई थी। लालू ने यह भी कहा कि देश के सैनिक मारे जा रहे हैं , पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है, देश के पीएम विदेश घूम रहे हैं। सारा देश एक है और सब जानता है। लालू ने कहा कि भाजपा और मोदी को हटा कर रहेंगे। बीजेपी को नेस्तानाबूद कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने दिया JDU को बाहर से समर्थन का न्यौता!

Lalu attacked on Pm modi, Says We did not make any scam,Tejaswi will not give resign
मोदी- नीतीश

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार को बाहर से समर्थन देने की बात कही। अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में राय ने कहा कि अगर RJD के साथ नीतीश कुमार अपना गठबंधन तोड़ते हैं तो बीजेपी जदयू को बाहरी समर्थन दे सकती है। राय ने यह भी कहा कि नीतीश को लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप पर जल्द कार्रवाई करनी होगी। 

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है। जिसमें नीतीश कुमार की चुप्पी बड़ी बाधा है। राय ने कहा कि हम बाहरी समर्थन कर सकते हैं। हम नहीं चाहते कि बिहार की जनता को दोबारा चुनाव प्रक्रिया से गुजरना पड़े। वहीं बिहार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग की।

​नीतीश कुमार पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास नीतीश कुमार जैसे मित्र हैं, तो आपको दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर केंद्र सरकार को अनावश्यक रूप से दोषी ठहराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed