लाल कृष्ण आडवाणी: जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी, योगदान को सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 नवंबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें इस विशेष दिन की बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे। वहीं पीएम और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। सभी ने आडवाणी को शुभकामनाएं देने के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति, भाजपा को खड़ा करने और इसकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को याद किया।
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय राजनीति पर आडवाणी का बहुत अधिक प्रभाव है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान बहुत बड़ा है। मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल की प्रशंसा भविष्योन्मुखी निर्णय लेने और जनपक्षधर नीतियों के लिए की जाती है। उनकी विद्वता की प्रशंसा सभी राजनीतिज्ञ करते हैं।’
दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘पार्टी के वरिष्ठ नेता का भारतीय राजनीति पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने नि:स्वार्थ भावना और सतत परिश्रम से भाजपा को खड़ा किया और आश्चर्यजनक रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।’ इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी आडवाणी के आवास पर गए और उन्हें मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि आडवाणी ने भाजपा के संगठन को मजबूत किया, इसके कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और साथ ही उन्हें अनुशासन भी सिखाया। उन्होंने कहा, ‘जनसंघ से भाजपा तक हमारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संसद में एक कुशल राजनेता के तौर पर भारत को प्रगति पथ पर ले जाने में, भारतीय राजनीति में आडवाणी जी का योगदान अतुलनीय है।’
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आडवाणी को भारतीय राजनीति का पितामह करार दिया। राजनाथ ने कहा, ‘उन्होंने भाजपा की शुरुआत के वक्त से ही इसे सींचा है। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत और लंबी आयु प्रदान करे।’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के शिखर पुरुष, हमारे प्रेरणास्त्रोत श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' आडवाणी का जन्म कराची (पाकिस्तान) में 1927 को हुआ था।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at the residence of senior BJP leader LK Advani who is celebrating his 91st birthday today. pic.twitter.com/yEUhUyyzkQ
— ANI (@ANI) November 8, 2018