Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakshadweep Tourists Happy Hospitality Not Less than Maldives know reactions

Lakshadweep: 'लक्षद्वीप की खूबसूरती और आतिथ्य मालदीव से कम नहीं', घूमने आए पर्यटकों ने बांधे तारीफों के पुल

Wed, 10 Jan 2024 08:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्षद्वीप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्षद्वीप Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 10 Jan 2024 08:27 PM IST
सार

मालदीव और भारत के विवाद के बीच लक्षद्वीप घूमने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यहां आने वाले पर्यटकों का मानना है कि लक्षद्वीप का आतिथ्य और सौंदर्य किसी भी पैमाने पर मालदीव से कमतर नहीं है। पर्यटकों ने लक्षद्वीप के लोगों की भी जमकर सराहना की।

विज्ञापन
Lakshadweep Tourists Happy Hospitality Not Less than Maldives know reactions
लक्षद्वीप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप प्रवास और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पर्यटक लगातार इसकी चर्चा कर रहे हैं। मालदीव के मंत्रियों के आपत्तिजनक बयान के बाद वहां घूमने जाने वाले पर्यटकों ने बहिष्कार का एलान कर दिया। अब सैलानी बड़ी संख्या में लक्षद्वीप का रूख कर रहे हैं। लक्षद्वीप का अगाट्टी द्वीप प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के आतिथ्य के कारण सैलानियों की नई पसंद बनता जा रहा है। घूमने आए सैलानियों ने कहा कि द्वीप में कुछ सुधार की गुंजाइश है, लेकिन इसे किसी भी मायने में मालदीव से कमतर नहीं माना जा सकता। 
विज्ञापन


खूबसूरती मालदीव से कम नहीं
एक पर्यटक ने कहा कि आने वाले दिनों में यह दुनियाभर में लोकप्रिय होगा। अगाट्टी किसी भी पैमाने पर मालदीव से कम नहीं है। क्रूज से लैगून समुद्र तट पर घूमने आए पर्यटकों ने कहा कि यहां के सी बीच मालदीव से कम नहीं हैं। ओलिविया नाम की टूरिस्ट ने बताया कि वह कोलकाता से आई हैं। उनके पास केवल 3-4 घंटे का समय है। ऐसे में उन्हें लगता है कि लक्षद्वीप के लैगून और अगाट्टी को अच्छी तरह एक्सप्लोर करने का मौका नहीं मिल पाएगा। हालांकि, इस जगह की खूबसूरती मालदीव से कम नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा के लिए केंद्र खोलने से स्थानीय लोगों की आजीविका सुधरेगी
एक अन्य पर्यटक ने कहा कि लक्षद्वीप में पर्यटन से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य को शानदार तरीके से सहेजा गया है, लेकिन और काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास करने पर लक्षद्वीप में रहने वाला स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंग। अंडमान बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में लक्षद्वीप का और प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इससे लोगों की आजीविका में सुधार होगा।


कॉटेज और मनोरंजन की सुविधाएं भी मिलें
महाराष्ट्र से आए एक अन्य पर्यटक ने कहा कि लक्षद्वीप में कोई प्रदूषण नहं है। पर्यावरण के अनुकूल इस जगह के बारे में नागरिकों और पर्यटकों को अधिक जानकारी दी जानी चाहिए, जिससे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकें। पर्यटकों ने आधुनिकता और प्राकृतिक सौंदर्य का संतुलन बनाते हुए लक्षद्वीप के अगाट्टी द्वीप पर रहने और विश्राम करने के लिए कॉटेज और मनोरंजन केंद्र जैसी सुविधाओं का विकास करने का सुझाव भी दिया।

अस्पताल की कमी और सड़क निर्माण की मांग
सकारात्मक पहलू के अलावा कई सुधारों पर भी ध्यान खींचा गया। स्थानीय लोगों ने लक्षद्वीप के अस्पताल में सुविधाओं की कमी की शिकायत की। अगाट्टी द्वीप पर रहने वाले लोगों के मुताबिक उन्हें मरीजों को इलाज के लिए कोच्चि ले जाना पड़ता है। द्वीप पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं लेकिन स्थानीय लोग मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सुविधा भी चाहते हैं। उन्होंने सड़क जैसे बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं को भी बेहतर तरीके से विकसित करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed