फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lakshadweep Tourism: Government planning to develop Lakshadweep for water sports activities

Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप के सूने आइलैंड पर सजेगी अनोखी दुनिया! यह है सरकार का बड़ा प्लान

Mon, 22 Aug 2022 03:42 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 22 Aug 2022 03:42 PM IST
सार

Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई टास्क फोर्स से जुड़े एक वरिष्ठ सदस्य कहते हैं कि 36 छोटे-छोटे द्वीप समूहों का यह आइलैंड दुनिया के सबसे सुंदर द्वीप समूहों में से एक है। इसलिए केंद्र सरकार लक्षद्वीप को दुनिया के सबसे सुंदर पर्यटन स्थल के तौर पर डेवलप करने जा रही है

विज्ञापन
Lakshadweep Tourism: Government planning to develop Lakshadweep for water sports activities
Lakshadweep Tourism - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारत के दक्षिण-पश्चिम में बसे दुनिया के सबसे खूबसूरत और छोटे आईलैंड लक्षद्वीप में अब एक अनोखा सपनों सा संसार सजाया जाएगा। इन छोटे-छोटे आईलैंड पर न सिर्फ दुनिया के स्कूबा डाइविंग सेंटर खोले जाएंगे, बल्कि अंडर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के साथ साथ इको टूरिज्म के सबसे बड़े केंद्र भी होंगे। 32 छोटे-छोटे द्वीप समूह वाले इस समूचे आईलैंड को अतुल्य भारत की योजनाओं से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने कमेटी का भी गठन किया है। डेढ़ महीने पहले ही हुई इस बैठक में कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने पर मुहर भी लगी है।

विज्ञापन


36 छोटे-छोटे द्वीपों वाले लक्षद्वीप आईलैंड का अगले कुछ समय में कायाकल्प होने वाला है। इस द्वीप समूह पर न सिर्फ लग्जरी रिजॉर्ट, होटल और वाटर एक्टिविटीज को डेवलप किया जाएगा, बल्कि सुनसान पड़े छोटी-छोटी जमीन वाले द्वीपों पर भी इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि अतुल्य भारत की योजनाओं से जोड़ते हुए लक्षद्वीप के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। इस टास्क फोर्स में केंद्र के कई अहम मंत्रालयों से जुड़े हुए लोग शामिल हैं। जुलाई में लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक अहम बैठक भी हुई है। बैठक में सबसे पहले लक्षद्वीप को देश के अन्य भागों से हवाई मार्ग से जोड़ने पर चर्चा की गई। इसके अलावा समुद्री मार्ग से जुड़ रहे लक्षद्वीप में और लग्जरी क्रूज को बढ़ाने पर भी विचार किया गया।

विज्ञापन

अभी कम है पर्यटकों की संख्या

लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई टास्क फोर्स से जुड़े एक वरिष्ठ सदस्य कहते हैं कि 36 छोटे-छोटे द्वीप समूहों का यह आइलैंड दुनिया के सबसे सुंदर द्वीप समूहों में से एक है। इसलिए केंद्र सरकार लक्षद्वीप को दुनिया के सबसे सुंदर पर्यटन स्थल के तौर पर डेवलप करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पर्यटन मंत्रालय लक्षद्वीप के बंगाराम, कदमात, मिनीकाय और सुहेली आईलैंड पर इको टूरिज्म सेंटर बनाया जाएगा। इको टूरिज्म सेंटर के तहत लक्षद्वीप के न सिर्फ हेरिटेज को सहेजा जाएगा, बल्कि पूरी तरीके से प्राकृतिक लक्षद्वीप आईलैंड के एक एक हिस्से को सुरक्षित रखने की दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है। पर्यटन मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक महज साठ हजार आबादी वाले इस आईलैंड पर अभी सामान्य पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पर्यटन मंत्रालय की कोशिश है कि इस आईलैंड के जो दूसरे छोटे-छोटे स्थलीय आईलैंड है, उन्हें भी डेवलप कर देश और दुनिया के लोगों के लिए खोला जाए। इसके लिए बाकायदा टास्क फोर्स ने लक्षद्वीप में सर्वे करना भी शुरू कर दिया है।

लक्षद्वीप प्रशासन की ओर से भेजी गई केंद्र सरकार को जानकारी के मुताबिक स्कूबा डाइविंग के लिए यह आईलैंड सबसे मुफीद है। स्कूबा डाइविंग के लिए बनाए जाने वाले बड़े सेंटरों में लक्षद्वीप के कालपेनी, मनीकाय, कदमा और बंगाराम सबसे उपयुक्त जगह हैं। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक क्योंकि यह जगह दक्षिण पश्चिम में केरल के समुद्री तटों से लगभग 200 से 400 किलोमीटर दूरी पर है। इसलिए यहां पर स्कूबा डाइविंग सेंटर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार अंडर वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को बढ़ावा देने के लिए लक्ष्यदीप के कई छोटे-छोटे तटों को भी एक्स्प्लोर कर रही है।

कमजोर कनेक्टिविटी है मुख्य वजह

लक्षद्वीप में पर्यटन की अपार संभावनाओं के बाद भी टूरिस्ट का कम पहुंचना उसकी कमजोर कनेक्टिविटी ही है। केंद्र सरकार अब आम नागरिक उड़ान योजना के तहत लक्षद्वीप को कई शहरों से जोड़ने की तैयारी कर रही है। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही लक्षद्वीप को देश के अलग-अलग शहरों से जोड़ा जाएगा, उसके बाद वहां पर पर्यटन बढ़ना भी शुरू होगा। दरअसल लक्षद्वीप पहुंचने के लिए अभी छोटी फ्लाइट और कुछ क्रूज ही हैं। योजना के मुताबिक नई फ्लाइट और नए लग्जरी क्रूज को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया जा रहा है।



केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की योजना के मुताबिक लक्षद्वीप के कवरत्ती, अगत्ती, मिनिकाए और अमिनी आईलैंड के अलावा कुछ अन्य दूसरे आईलैंड पर भी पर्यटन दृष्टिकोण से नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाने हैं। अभी तक लक्षद्वीप में 40 किलोमीटर के स्थलीय आईलैंड पर ही न सिर्फ पर्यटन के दृष्टिकोण से लोगों का आना-जाना होता है बल्कि स्थानीय लोग भी निवास करते हैं। पर्यटन मंत्रालय और केंद्र सरकार की कोशिश है कि अनएक्सप्लोर्ड और अनमैंड आईलैंड को उनके नेचुरल हैबिटेट बचाते हुए पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा जाए। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में नई संभावनाओं के साथ लक्षद्वीप दुनिया का सबसे खूबसूरत पर्यटन आईलैंड बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed