{"_id":"62ceca5c50b20802316c320e","slug":"lakshadweep-mp-responds-to-cbi-fir-in-tuna-export-scam-calls-it-political-vendetta-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakshadweep: टूना मछली निर्यात घोटाले में नपे लक्षद्वीप सांसद, सीबीआई की तरफ से दर्ज केस को बताया राजनीतिक प्रतिशोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lakshadweep: टूना मछली निर्यात घोटाले में नपे लक्षद्वीप सांसद, सीबीआई की तरफ से दर्ज केस को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
Wed, 13 Jul 2022 07:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 13 Jul 2022 07:06 PM IST
सार
गौरतलब है कि सीबीआई ने एक श्रीलंकाई कंपनी को टूना मछली के निर्यात में कथित अनियमितताओं में संलिप्त पाया। इसे लेकर लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल के खिलाफ मंगलवार को ही मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मोहम्मद फैजल पीपी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
लक्षद्वीप से लोकसभा सांसद मोहम्मद फैजल ने बुधवार को कहा कि टूना मछली निर्यात घोटाले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर 'राजनीतिक प्रतिशोध' है। फैजल ने कहा कि यह केस इसलिए दर्ज हुआ है, क्योंकि वे लगातार द्वीप से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाते रहे हैं। फैजल ने कहा कि वे मामले में सीबीआई के साथ सहयोग कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने मामले में आगे बोलने से इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि सीबीआई ने एक श्रीलंकाई कंपनी को टूना मछली के निर्यात में कथित अनियमितताओं में संलिप्त पाया। इसे लेकर लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल के खिलाफ मंगलवार को ही मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिकी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद फैजल के भतीजे अब्दुल रजाक और श्रीलंकाई कंपनी एसआरटी जनरल मर्चेंट्स को भी आरोपी बनाया गया है। रजाक श्रीलंकाई कंपनी एसआरटी के प्रतिनिधि थे।
अफसरों ने बताया कि जांच एजेंसी ने मंगलवार को दिल्ली, कालीकट और लक्षद्वीप में फैजल के आवास की तलाशी ली। आरोप है कि कुछ जन प्रतिनिधियों और नौकरशाहों ने टूना मछली के निर्यात के लिए आपस में सांठगांठ की। टूना मछली की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत 400 रुपये प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि लक्षद्वीप सहकारी विपणन संघ (एलसीएमएफ) के जरिए स्थानीय मछुआरों से टूना मछली खरीदी गई और श्रीलंकाई कंपनी को निर्यात की गई। आरोप है कि श्रीलंकाई कंपनी ने एलसीएमएफ को कोई भुगतान नहीं किया जिससे उसे और स्थानीय मछुआरों को भारी हानि हुई।