लखीमपुर कांड: राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस का सात सदस्यीय दल, मांगा समय
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और उनसे मिलने का समय मांगा है।
विस्तार
लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के बाद कांग्रेस पूरी तरह से सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस आरोप लगा रही है कि इस हत्या के पीछे एक षडयंत्र था। मामले को लेकर राहुल व प्रियंका गांधी लखीमपुर का दौरा भी कर चुके हैं। अब कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का समय मांगा है। कांग्रेस नेतृत्व राष्ट्रपति से मिलकर लखीमपुर खीरी कांड से जुड़े तथ्यों को उनके सामने रखना चाहता है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में मिलेगा सात सदस्यीय दल
कांग्रेस का सात सदस्यीय दल राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा और लखीमपुर खीरी से जुड़े तथ्य उनके सामने रखेगा। इस दल में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, एके एंटोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल व अधीर रंजन चौधरी शामिल रहेंगे।
आशीष मिश्र हो चुका है गिरफ्तार
लखीमपुर कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को पुलिस ने आखिरकार शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। दो बार नोटिस भेजे जाने के बाद वह शनिवार को क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के आला अधिकारी आशीष मिश्र की दलीलों से संतुष्ट नहीं दिखे और वह यह साबित नहीं कर पाए कि घटना के वक्त आखिर वह कहां पर थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.