{"_id":"61e693a57d582b642e393e77","slug":"lady-al-qaeda-afia-siddiqui-for-whom-pakistani-terrorist-captured-synagogue-was-mentioned-in-imran-khan-manifesto-pak-senate-batted-for-her-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lady Al-Qaeda: जिस आतंकी को छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी युवक ने मासूमों को बनाया था बंधक, उसकी रिहाई का वादा कर चुके हैं इमरान खान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lady Al-Qaeda: जिस आतंकी को छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी युवक ने मासूमों को बनाया था बंधक, उसकी रिहाई का वादा कर चुके हैं इमरान खान
Tue, 18 Jan 2022 03:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 18 Jan 2022 03:47 PM IST
सार
आफिया सिद्दीकी वही न्यूरोसाइंटिस्ट है, जिसका अलकायदा के साथ रिश्तों का खुलासा हो चुका है। आफिया को अफगानिस्तान में कस्टडी में रहने के दौरान अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की हत्या की कोशिश के मामले में भी दोषी करार दिया जा चुका है।
विज्ञापन
अपने घोषणापत्र में लेडी अलकायदा के नाम से मशहूर आफिया सिद्दीकी को छुड़ाने का वादा कर चुके हैं इमरान खान।
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास में एक पाकिस्तानी मूल के युवक ने यहूदी धर्मस्थल में चार लोगों को बंधक बनाकर लेडी अलकायदा के नाम से मशहूर न्यूरोसाइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी को रिहा करवाने की भरपूर कोशिश की। हालांकि, अमेरिकी कमांडो के ऑपरेशन में ब्रिटिश नागरिकता रखने वाले इस पाकिस्तानी व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उसका नाम मलिक फैसल अकरम बताया, जिसे पाकिस्तान में फैले कट्टरपंथ से बुरी तरह प्रभावित बताया गया। हालांकि, आतंकवाद फैलाने के आरोपियों के प्रति पाकिस्तान का प्यार नया नहीं है। खासकर न्यूरोसाइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी के मामले में तो यह प्रेम काफी पुराना है। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद ही चार साल पहले अपने घोषणापत्र में आफिया को छुड़ाने का वादा पाकिस्तानी जनता से कर चुके हैं।
गौरतलब है कि आफिया सिद्दीकी वही न्यूरोसाइंटिस्ट है, जिसका अलकायदा के साथ रिश्तों का खुलासा हो चुका है। आफिया को अफगानिस्तान में कस्टडी में रहने के दौरान अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की हत्या की कोशिश के मामले में भी दोषी करार दिया जा चुका है। फिलहाल यह महिला अमेरिकी जेल में 86 साल की जेल की सजा काट रही है।
हालांकि, इन मामलों के बावजूद पाकिस्तान लगातार आफिया को छुड़ाने की भरपूर कोशिश करने में जुटा है। बराक ओबामा जिस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति थे, उस दौरान पाकिस्तान सरकार ने उन्हें प्रस्ताव दिया था कि वे पाकिस्तानी जेल में बंद एक सैनिक के बदले आफिया को छोड़ दें। इतना ही नहीं 2018 में पाकिस्तान की संसद ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें कहा गया था कि सरकार आफिया सिद्दीकी की रिहाई का मुद्दा अमेरिका के सामने उठाना जारी रखेगा। इस प्रस्ताव में आफिया को पाकिस्तान की बेटी तक करार दिया गया था।
विज्ञापन
इतना ही नहीं इमरान खान ने जिस वक्त प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पेश की थी, उस वक्त आफिया सिद्दीकी को अमेरिकी जेल से छुड़ाने का वादा उनकी पार्टी- पीटीआई के घोषणापत्र में शामिल किया गया था। इमरान के घोषणापत्र में कहा गया था- "विदेश में ऐसे पाकिस्तानी हमारी सबसे बड़ी संपत्ति हैं, जिन्हें उनके नागरिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। ऐसे लोग कमजोर और अपूर्ण कानूनी प्रक्रियाओं की वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में भी योगदान नहीं दे पा रहे हैं। हम तय करेंगे कि विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों को भी देश में मतदान का अधिकार मिले।"
मैनिफेस्टो में आगे कहा गया था, "हम विदेश में जेल में रखे गए ऐसे सभी लोगों को कॉन्स्यूलर और कानूनी सेवाएं मुहैया कराएंगे और डॉक्टर आफिया सिद्दीकी जैसे कैदियों को पाकिस्तान वापस लाने का भरपूर प्रयास करेंगे।"