फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ladki Bahin instalments to be deposited in beneficiary accounts on Aug 17 says Fadnavis

Maharashtra: ‘लाड़की बहिन’ योजना की किस्त 17 अगस्त को लाभार्थियों के खाते में जमा होगी, फडणवीस ने किया एलान

Sun, 11 Aug 2024 08:18 PM IST
मिथिलेश नौटियाल पीटीआई, अमर उजाला, मुंबई
पीटीआई, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 11 Aug 2024 08:18 PM IST
सार

महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को बताया कि ‘लाड़की बहिन’ योजना की किस्तें लाभार्थियों के खातों में 17 अगस्त को जमा की जाएंगीं। उन्होंने आगे कहा कि इस नई योजना को राज्य में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Ladki Bahin instalments to be deposited in beneficiary accounts on Aug 17 says Fadnavis
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ‘लाड़की बहिन’ योजना की किस्तें लाभार्थियों के खातों में 17 अगस्त को जमा करेगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को बताया कि जुलाई और इस महीने की किस्त एक साथ खाते में जमा की जाएगी। फडणवीस ने अकोला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस नई योजना को राज्य में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक 1.5 करोड़ महिलाओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


लाड़की बहिन योजना क्या है?
‘मुख्यमंत्री माझी ‘लाड़की बहन’ योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की ऐसी विवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं लाभांवित होंगी। इनका लाभ उनको मिलेगा, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है। ऐसे में उन्हें प्रति माह 1,500 रुपये मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक, जुलाई और अगस्त की किस्तें 17 अगस्त को लाभार्थियों के खातों में जमा करा दी जाएंगी।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ‘मुख्यमंत्री युवा प्रशिक्षण योजना’ के तहत राज्य में 10 लाख बेरोजगार युवाओं को छह महीने के लिए ‘अप्रेंटिसशिप’ प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed