फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kyazwe Dorzong Riponache died in Taiwan

49 दिन ताबूत में बंद रहेगी बौद्ध धर्मगुरु की देह

Sat, 11 Mar 2017 05:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Sat, 11 Mar 2017 05:23 AM IST
विज्ञापन
kyazwe Dorzong Riponache died in Taiwan
सांकेतिक चित्र
पपरोला के समीप स्थित खंपागार मोनेस्ट्री टाशीजोंग के 8वें गुरु 75 वर्षीय क्यावजे डोर जोंग रिपोंछे का ताईवान में निधन हो गया है। दिवंगत रिपोंछे की पार्थिव देह को शुक्रवार सुबह 11 बजे टाशीजोंग मोनेस्ट्री पहुंचाया गया।
विज्ञापन


रिपोंछे कैंसर से पीड़ित थे और ताईवान में उनका उपचार चल रहा था। बौद्घ धर्म के अनुसार गुरु की पार्थिव देह का 49 दिन के बाद अंतिम संस्कार किए जाने की प्रथा है। 15 दिन ताईवान में देह रखे जाने के बाद अब अगले 34 दिन तक गुरु की पार्थिव देह को टाशीजोंग मोनेस्ट्री में रखा जाएगा और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। 
विज्ञापन


डोर जोंग रिपोंछे 1958 में मोनेस्ट्री के मुखिया खंमतरूल रिपोंछे के साथ तिब्बत से भारत आए थे और टाशीजोंग व गोपालपुर स्थित मोनेस्ट्री में रहते थे । मोनेस्ट्री के सचिव येसी चोगियाल ने बताया कि 34 दिन मोनेस्ट्री में गुरु की देह रखने के बाद पूरे सम्मान व रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा 
विज्ञापन
विज्ञापन


दैवीय शक्ति से कई दिन सलामत रहती है देह
बौद्घ धर्म गुरुओं का मृत शरीर दैवीय शक्ति के फलस्वरूप इतने दिनों तक सही सलामत रहता है । मोनेस्ट्री के सचिव येशी चेगियाल के अनुसार गुरुओं में आत्मीय शक्तियां मौजूद रहती हैं जिनके कारण मृत शरीर का इतने दिनों तक क्षय नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed