फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kumaraswamy raised issue of Siddaramaiah son death CM reacts Prajwal Revanna Case

Revanna Case: कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया के बेटे की मौत का मुद्दा उठाया, सीएम बोले- आठ साल बाद इसका क्या मतलब

Sat, 25 May 2024 03:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 May 2024 03:07 PM IST
सार

जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री का बेटा भी विदेश गया था। वहां वह दुर्घटना का शिकार हो गया। वह किस कार्यक्रम में वहां गया था। क्या उसने सिद्धारमैया की अनुमति ली थी। सिद्धारमैया ने राकेश की मौत की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए। इसे क्यों छिपाया गया।

विज्ञापन
Kumaraswamy raised issue of Siddaramaiah son death CM reacts Prajwal Revanna Case
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रज्ज्वल रेवन्ना इन दिनों विवादों में है। इस बीच जेडीएस के वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि मेरे बेटे की मौत का मामला उछालना जेडीएस नेता की मुर्खता है। बता दें, 30 जुलाई 2016 को सिद्धारमैया के बेटे राकेश सिद्धारमैया के बेटे की बेल्जियम में कई अंगों की विफलता के कारण मौत हो गई थी।

विज्ञापन

कुमारस्वामी ने लगाए आरोप
जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री का बेटा भी विदेश गया था। वहां वह दुर्घटना का शिकार हो गया। वह किस कार्यक्रम में वहां गया था। क्या उसने सिद्धारमैया की अनुमति ली थी। सिद्धारमैया ने राकेश की मौत की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए। इसे क्यों छिपाया गया। सीएम ने उन्हें विदेश क्यों जाने दिया। उनके साथ कितने लोग विदेश गए थे। कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि प्रज्ज्वल के यौन शोषण मामले का इस्तेमाल उनके परिवार को राजनीतिक रूप से खत्म करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पीड़ितों के चेहरे के साथ वीडियो शेयर किया, उन्होंने अपराध किया है।

विज्ञापन

सीएम ने दी प्रतिक्रिया
सिद्धारमैया ने कुमारस्वामी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मौत आठ साल पहले हो गई थी। राकेश का मामला उठाना उनकी मूर्खता है। सीएम ने कहा कि राकेश सिद्धारमैया की 2016 में मृत्यु हुई। उसका प्रज्ज्वल के मामले से क्या संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन टैप के आरोप भी लगाए
इससे पहले, कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि हमारे फोन टैप किया जा रहे हैं। मेरे आसपास के चालीस लोगों के फोन टैप हो रहे हैं। फोन पर जो बात हो रही है, सब सुनी जा रही है। मुझे सब पता है। एचडी रेवन्ना का फोन भी टैप हो रहा है। इसके अलावा, कुमारस्वामी ने सार्वजनिक रूप से अपने भतीजे से भारत लौटने और जांच में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप भारत वापस आएं और जांच में पूरा सहयोग करें। कब तक यह चोर-पुलिस का खेल चलेगा। कुमारस्वामी ने आगे कहा कि आपके दादाजी ने हमेशा चाहा कि आप राजनीति में आगे बढ़े। आप यदि उनकी प्रतिष्ठा का सम्मान करते हैं तो भारत लौट आएं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed