फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kumar vishvas reply on SC former judge Markandey Katju over urdu and hindi poetry

पूर्व जज ने कहा- आधुनिक हिंदी कविता में नहीं उर्दू जैसा दम, कुमार विश्वास ने दिया ये जवाब

Wed, 24 Apr 2019 10:09 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 24 Apr 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
kumar vishvas reply on SC former judge Markandey Katju over urdu and hindi poetry
मार्कंडेय काट्जू (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। काटजू इस बार हिंदी कविता पर की गई टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। पूर्व जज ने ट्वीट किया कि आधुनिक हिंदी कविता में उर्दू जैसा दम नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी पूछा है कि उर्दू विदेशी भाषा है या भारतीय। काटजू ने इस ट्वीट में कुमार विश्वास और जावेद अख्तर को भी टैग किया। 

विज्ञापन


काटजू ने लिखा, अगर 'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है' को 'शीश कटाने की इच्छा अब हमारे हृदय में है' लिखा जाता तो कैसा लगता। काटजू ने आगे लिखा कि अगर 'बोल के लब आजाद हैं तेरे, बोल जुबान अब तक तेरी है' को कहो कि 'हमारे होंठ स्वतंत्र हैं, कहो कि तुम्हारी जीभ अभी तक तुम्हारी है' लिखा जाता तो कैसा लगता।
विज्ञापन


पूर्व जज के ट्वीट का जवाब देते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, "हिंदी-कविता की “शक्तिमत्ता” से आपके अपरिचित रह जाने के पीछे, मेरा कोई योगदान नहीं है ! यह आपके निजी अज्ञान, आत्ममुग्धता व अशिक्षा के कारण है ! कृपया बार-बार मुझे “टैग” करके अपनी अहमन्य-कुंठा की निरर्थक उलूक-ध्वनि न करें ! ईश्वर आपको यथाशीघ्र स्वस्थ करे व आपका “न्याय” करे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed