फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kulbhushan Jadhav safe in pakistan till final justice of ICJ

अचानक ढीले पड़े पाकिस्तान के तेवर, बासित ने कहा- ICJ के आखिरी फैसले तक सुरक्षित है जाधव

Mon, 22 May 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 22 May 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Kulbhushan Jadhav safe in pakistan till final justice of ICJ

कुलभूषण जाधव के संबंध में भारत के लिए राहत की खबर है। रविवार को भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने इशारा करते हुए कहा कि पाक कुलभूषण जाधव को तब तक फांसी नहीं देगा जब तक अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ने कोर्ट की तरफ से जाधव की फांसी पर लगाई गई रोक का पालन किया है।

विज्ञापन


ये पहली बार है कि पाकिस्तान की तरफ से इस बात का आश्वासन मिला है कि पाक में जाधव अभी भी सुरक्षित है। इससे पहले इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि कहीं पाकिस्तान ने जाधव को फांसी तो नहीं दे दी।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबर द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अब्दुल बासित ने कहा कि पाक अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति दृढ़ है, और वो तबतक जाधव को फांसी नहीं देगा जब तक कि इस मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता। बासित ने कहा कि कोर्ट ने अभी काउंसलर एक्सेस के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है, ऐसे में इस बात का फैसला उसके अंतिम निर्णय के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जाधव को लेकर पाक की नीति अभी भी नरम नहीं है। बासित ने कहा कि ये एकदम सच है कि पाकिस्तान जाधव के संबंध में अपने कानूनों के अनुसार ही कार्रवाई करेगा, क्योंकि जाधव को पाक की जासूसी का दोषी पाया गया है। कोई भी देश अपने देश की सुरक्षा से समझौता नहीं करता।


अगर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत की अपील खारिज होती है तो जाधव के पास 60 दिनों के भीतर पाक सेना के प्रमुख के सामने एक अर्जी देने का अधिकार है। अगर पाक सेना प्रमुख का फैसला भी सकारात्मक नहीं आता है तो वो पाकिस्तान के राष्ट्रपति के सामने 150 दिन के भीतर दया याचिका की गुहार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed