फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kulbhushan jadhav issue india cancels security dialogue with pakistan

कुलभूषण पर आर-पार के मूड में भारत, पाकिस्तान से नहीं करेगा बातचीत

Sat, 15 Apr 2017 02:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Sat, 15 Apr 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
Kulbhushan jadhav issue india cancels security dialogue with pakistan
कुलभूषण जाधव

कुलभूषण जाधव की सजा के खिलाफ भारत के तेवर पाकिस्तान पर सख्त हो रहे हैं। शुक्रवार को भारत ने कड़े कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ सभी तरह की द्विपक्षीय बातचीत पर रोक लगा दी है। समुद्री सुरक्षा को लेकर 17 अप्रैल को दोनों देशों के बीच बातचीत के लिए प्रस्तावित था लेकिन अब भारत ने बातचीत न करने का फैसला किया है। भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को अवगत कराया है कि वह रविवार को आने वाले पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें-PAK बोला- जाधव ने क्यों रखे दो पासपोर्ट? राजनाथ ने कहा- रिहाई के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया ने पाक उच्चायोग के प्रवक्ता ख्वाजा माज तारिक के हवाले से कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने विदेश मामलों के मंत्रालय को बताया है कि दिल्ली में होने वाली MSA-ICG मीटिंग को टाल दिया गया है। इससे पहले दोनों देशों के बीच सिंध जल संधि पर होने वाली बातचीत भी रोक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कुलभूषण पर ईरान को हथियार बनाएगा भारत, मुस्लिम देशों से साधा संपर्क
वहीं जाधव की सजा के खिलाफ भारत अपील करेगा। पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावले ने शुक्रवार को पाक विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मुलाकात कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही पाक से जाधव के खिलाफ सैन्य अदालत की चार्जशीट और फांसी के फैसले की सत्यापित कॉपी की मांग की गई है। बंबावले और जांजुआ के बीच मुलाकात में जाधव से मिलने के बीच मुलाकात में जाधव से मिलने के लिए एक बार फिर इजाजत मांगी गई। यह 14वीं बार है जब भारत ने जाधव से मुलाकात की इजाजत मांगी है, लेकिन पाकिस्तान फिलहाल अपने अड़ियल रुख पर कायम है।

ये भी पढ़ें-पाक ने किया 'विश्वासघात', लेकिन भारत ने उनके जासूसों को दिया पूरा इंसाफ

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कुलभूषण जाधव के दो पासपोर्ट रखने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जाधव के पास 2 अलग-अलग नाम वाले पासपोर्ट थे, जिसमें एक हिंदू नाम और दूसरा मुस्लिम नाम पर था ऐसे में कोई निर्दोष व्यक्ति दो पासपोर्ट क्यों रखेगा। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ‌सिंह ने एक बार ‌फिर दोहराया है कि भारत जाधव को न्याय दिलाने और उसे रिहा कराने के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed