फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Konda Vishweshwar Reddy who had resigned from TRS meets Rahul Gandhi in Delhi

चुनाव से पहले टीआरएस को बड़ा झटका, सांसद विशेश्वर ने दिया इस्तीफा मिलाया राहुल से हाथ

Wed, 21 Nov 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Konda Vishweshwar Reddy who had resigned from TRS meets Rahul Gandhi in Delhi
Konda Vishweshwar Reddy meets rahul gandhi - फोटो : ani

चुनाव से ठीक पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता और चेवेला से सांसद कोंडा विशेश्वर रेड्डी ने पार्टी से इस्तीफा दे  दिया। बुधवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। चुनाव से ठीक पहले रेड्डी का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

विज्ञापन


कोंडा ने इस्तीफे से पहले पार्टी मुखिया को तीन पन्नों का एक लिखा जिसमें उन्होंने पार्टी से जुड़ी कई शिकायतें भी लिखी हैं। बता दें कि विशेश्वर के पार्टी छोड़े जाने का कयास कई हफ्तों से लगाया जा रहा था।
विज्ञापन


तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति  के कार्यकारी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि कोंडा विशेश्वर रेड्डी और उनके साथ अन्य एक सांसद भी कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तेलंगाना में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। के विशेश्वर रेड्डी तेलंगाना के सबसे अमीर सांसद हैं। उन्होंने अपनी 500 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया है। उनके इस्तीफे से माना जा रहा है कि के चंद्रशेखर राव और तेलंगाना राष्ट्र समिति को गहरा धक्का लगा है। क्योंकि राव दूसरी बार सत्ता हांसिल करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 

विशेश्वर रेड्डी तेलंगाना में उस रेड्डी समुदाय से आते हैं, जहां इस समुदाय की राजनीतिक हैसियत काफी अच्छी है। अब जब रेड्डी ने राहुल गांधी से हाथ मिला लिया है ऐसे में अब यह माना जाने लगा है कि उनके इस मिलने का असर विधानसभा चुनाव में टीसीआर पर सीधा पड़ेगा।  

रेड्डी ने साल 2013 में तेलंगाना राष्ट्र समिति का दामन थामा था। वह पेशे से इंजीनियर हैं जहां से उन्होंने राजनीति में कदम रखा और राजनीतिज्ञ बने।  उनके दादा कोंडा वेंकटा रंगा रेड्डी एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जो बाद में आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने।  फिलहाल, 117 विधानसभा सीटों की कुल संख्या में से टीआरएस पार्टी के पास 63 सीटें हैं जबकि कांग्रेस के पास 22 और बीजेपी के पास 9 सीटें हैं।  

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed