फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata women harrassed by male passenger in a local train

'गोद में बैठ जाइए', ट्रेन में लड़की के सीट मांगने पर युवक का जवाब

Mon, 25 Jun 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Mon, 25 Jun 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
kolkata women harrassed by male passenger in a local train

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की एक लोकल ट्रेन में एक युवती को उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब सीट मांगने पर अन्य यात्रियों ने उसके साथ बदतमीजी की।

विज्ञापन


सियालदाह से बैरकपुर के लिए ट्रेन में अपने पुरूष साथी के साथ युवती जब ट्रेन में चढ़ीं तो उन्होंने सीट पर बैठने के लिए एक अधेड़ उम्र के शख्स से थोड़ा खिसकने के लिए कहा। तो उस शख्स ने यह कहते हुए मना कर दिया कि मेरे ऊपर पंखा है इसलिए मैं नहीं खिसक सकता और मुझे वहां हवा नहीं लेगेगी। इसके बाद बहस न करते हुए दोनों किसी तरह वहां थोड़ी जगह पर ही बैठ गए। 
विज्ञापन


मामला कुछ देर के लिए शांत हुआ लेकिन जब ट्रेन अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली थी तो वहां यात्रियों की भीड़ चढ़ी। जिसके बाद एक बार फिर बहस शुरू हो गई। एक शख्स ने युवती को कई अपशब्द कहे। उसने युवती को कहा कि अगर और जगह चाहिए तो अपने दोस्त की गोदी में जाकर बैठ जाइए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी महिला पर एक के बाद एक कई अपशब्द कहे। एक शख्स ने कहा कि एक युवती को इस तरह के कपड़े (जींस) नहीं पहननी चाहिए। तो एक अन्य शख्स ने कहा कि युवती को इस तरह ट्रेन में युवकों से बहस नहीं करनी चाहिए।


महिला ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस पूरी घटना को साझा किया है। उन्होंने कहा कि 'मैं बहुत आहत हूं, क्या यही हमारा भारत है जहां एक महिला को इतनी भद्दे कमेंट सुनने को मिलते हैं? क्या यही हमारा नया समाज है जहां बसों और ट्रेनों में महिलाओं के साथ इस तरह का बर्ताव होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed