फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Woman who came to Mumbai in search of job gang-raped, 4 held along with one relative

Gang Rape : 19 साल की विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, नौकरी की चाह में कोलकाता से आई थी मुंबई

Wed, 15 Jun 2022 09:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 15 Jun 2022 09:58 AM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता की रहने वाली है। नौकरी की चाह में वह रिश्तेदार के साथ मुंबई आई थी।

विज्ञापन
Kolkata Woman who came to Mumbai in search of job gang-raped, 4 held along with one relative
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौकरी की चाह में कोलकाता से मुंबई पहुंची 19 साल की एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामले में उसके एक रिश्तेदार समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना मंगलवार को मुंबई के कुर्ला इलाके में हुई। मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर अब तक चार आरोपियों को दबोच लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि 19 साल की शादीशुदा महिला मार्च में अपने एक रिश्तेदार के साथ नौकरी की तलाश में मुंबई आई थी। मामले में कुर्ला के नेहरू नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कोलकाता की रहने वाली है। नौकरी की चाह में वह रिश्तेदार के साथ मुंबई आई थी। उसके इस रिश्तेदार और तीन अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed