{"_id":"60d69a908ebc3ec90c273eeb","slug":"kolkata-vaccine-fraud-case-west-bengal-suvendu-adhikari-wrote-a-letter-to-union-health-minister-demanding-central-agencies-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata Vaccine Scam: सुवेंदु ने केंद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- केंद्रीय एजेंसियों से कराएं कोलकाता वैक्सीन फर्जीवाड़े की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata Vaccine Scam: सुवेंदु ने केंद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- केंद्रीय एजेंसियों से कराएं कोलकाता वैक्सीन फर्जीवाड़े की जांच
Sat, 26 Jun 2021 08:40 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sat, 26 Jun 2021 08:40 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक फर्जी वैक्सीनेशन कैंप के खुलासे और एक फर्जी आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा ममता सरकार को घेरने में लगी हुई है। सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक फर्जी वैक्सीनेशन कैंप का खुलासा है। इस मामले में एक फर्जी आईएएस अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद से विपक्षी पार्टी भाजपा ममता सरकार पर हमलावर हो गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता वैक्सीन फर्जीवाड़ा मामले पर केंद्र को चिट्ठी लिखी है। इसमें मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
West Bengal BJP leader Suvendu Adhikari wrote a letter to Union Health Minister Dr Harsh Vardhan demanding central agencies to investigate the Kolkata vaccine fraud case pic.twitter.com/vQRjD159dC
— ANI (@ANI) June 26, 2021विज्ञापन