फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Uproar over construction of boundary wall in Vishwa Bharati University campus

पश्चिम बंगालः बीरभूम में हंगामा, भीड़ ने तोड़ डाला विश्व भारती विश्वविद्यालय की चारदीवारी

Mon, 17 Aug 2020 08:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 17 Aug 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Kolkata: Uproar over construction of boundary wall in Vishwa Bharati University campus
तोड़ फोड़ करते लोग - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को विश्व भारती विश्वविद्यालय द्वारा पौष मेला ग्राउंड के पास कराए जा रहे दीवार निर्माण को लेकर हंगामा हुआ। बड़ी संख्या में यहां जुटे लोगों ने पौष मेला मैदान में चारदीवारी के निर्माण का विरोध करते हुए विश्वविद्यालय की संपत्तियों की नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


दीवार निर्माण का विरोध कर रहे लोगों ने निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया और निर्माण स्थल पर रखे ईंट और सीमेंट को भी उठाकर फेंक दिया। वहां खड़ी जेसीबी मशीनों में तोड़ फोड़ की गई।  इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने वहां कई ऐतिहासिक ढांचों को भी नुकसान पहुंचाया है। 
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि विश्व भारती विश्वविद्यालय ने मेला मैदान चारदीवारी के निर्माण को लेकर हुई हिंसा के बाद परिसर को बंद कर दिया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि शरद ऋतु में सालाना इस मैदान मे ‘पौष मेला’ आयोजित होता है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने यहां चारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया था जो आज सुबह शुरू हुआ। सूत्रों ने बताया कि करीब 4,000 लोग शांति निकेतन परिसर में पहुंचे और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया और जेसीबी की मदद से विश्वविद्यालय की एक दीवार को गिराना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ का बड़ा आरोप, राजभवन पर नजर रख रही है ममता सरकार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तोड़ फोड़ के दौरान वहां दुबराजपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक नरेश बौरी मौजूद थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विश्व भारती के एसएफआई नेता सोमनाथ साउ ने कहा कि विद्यार्थी, आश्रम के निवासियों और अन्य पुराने विद्यार्थियों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के ‘उपासना गृह’ के सामने विश्वविद्यालय के पौष मेला मैदान में चारदीवारी बनाकर लोगों को पहुंचने से रोकने के प्रयास के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आगे के कदम पर फैसला लेने के लिए वे बैठक करेंगे। 

विश्व भारती में किसी भी तरह का निर्माण नहीं चाहती : ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में सोमवार को विश्व भारती विश्वविद्यालय परिसर के पौष मेला मैदान में चाहरदीवारी के निर्माण के विरोध को लेकर हुए हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह वहां किसी भी तरह का निर्माण नहीं चाहती हैं। साथ ही पुलिस को इस संबंध में सभी पक्षकारों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

विश्व भारती को केंद्रीय विश्वविद्यालय बताते हुए बनर्जी ने कहा कि पौष मेला मैदान पर हिंसा को लेकर सोमवार को उनकी राज्यपाल से बात हुई और उन्होंने राज्यपाल को बताया कि इस मामले में राज्य सरकार की सीमित भूमिका थी। राज्यपाल के साथ चचाई के दौरान मैंने उन्हें बताया कि नोबेल विजेता रबींद्रनाथ टैगोर ने इसकी स्थापना सभी पर्वों को मनाने के दृष्टिकोण से  की थी।

उन्हें बताया कि मैं वहां किसी भी तरह का निर्माण नहीं चाहती। इससे पहले भी परिसर में सेमिनार को लेकर समस्या हुई थी... मैंने एसपी को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की बैठक बुलाए।  
 
दीवार बनाने से हुए हंगामा
बीरभूम स्थित विश्व भारती में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और चाहरदीवार बनाए जाने के विरोध में उन्होंने विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए तोड़फोड़ की। सू्त्रों के मुताबिक  शरद ऋतु में इस मैदान में सालाना पौष मेला आयोजित होता है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने यहां चारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया था जो आज सुबह शुरू हुआ। इस साल पर्यावरण संबंधी चिंताओं के चलते मेले के आयोजन का रद्द कर दिया गया था।

धनखड़ ने जताई थी नाराजगी
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विश्व भारती विश्वविद्यालय में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी। राज्यपाल ने अपने ट्वीट में लिखा, विश्व भारती में कानून और व्यवस्था चिंताजनक है। विद्या के मंदिर में शांति बनाए रखने के लिए मैं मुख्यमंत्री से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। वीसी के मुताबिक कुछ अराजक तत्वों ने परिसर में घुसकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, जिलाधिकारी, एसपी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व भारती की कॉल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले दिन में, मेला मैदान के पास एक दीवार के निर्माण को लेकर विश्वविद्यालय में हंगामा हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से विश्वविद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। हालांकि राज्यपाल ने एक ट्वीट कर कहा, अभी-अभी मुख्यमंत्री से विश्व भारती में बिगड़ते कानून और खराब व्यवस्था पर चर्चा हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि प्रशासन कानून और व्यवस्था को बहाल करने के लिए हर कदम उठाएगा। मुझे विश्वास है कि जिन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी वह इसे बखूबी निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed