{"_id":"59ca4e5c4f1c1b79548b47c2","slug":"kolkata-this-chinese-kali-temple-serves-noodles-and-chopsuey-as-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां भक्त मां काली को चढ़ाते हैं नूडल्स और सब्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां भक्त मां काली को चढ़ाते हैं नूडल्स और सब्जी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 26 Sep 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
मां काली का मंदिर (प्रतिकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां भक्त मां काली को फूल और फल ही नहीं बल्कि नूडल्स और सब्जी का भोग भी लगाते हैं।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक, इस मंदिर में लोगों की आस्था है कि इसमें जो नूडल्स, सब्जी और चावल का भोग लगाते हैं मां काली उनकी मनोकामनाएं बहुत जल्द पूरी कर देती हैं। दरअसल, यह मामला कोलकाता के टेंगरा इलाके का है जहां पर चीनी लोग भी रहते हैं। इसीलिए इस मंदिर में मां काली के दर्शन को ज्यादातर श्रद्धालु चीनी ही होते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मां के मंदिर में पूजा के लिए जाने वाले भारतीय लोग फल, सब्जी और मिठाईयां लेकर भोग चढ़ाने जाते हैं। खास बात यह है कि चेन नाम का चीनी नागरिक मंदिर समिति के प्रभारी हैं। बताया जाता है कि यह मंदिर करीब छह दशक पुराना है।
विज्ञापन