फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata RG Kar junior doctor case Medics anger on Sandip Ghosh bail discontent over CBI chargesheet delay

RG Kar Case: संदीप की जमानत का विरोध, 10 दिन प्रदर्शन करेंगे डॉक्टर; CBI चार्जशीट फाइल करने में देरी पर असंतोष

Mon, 16 Dec 2024 05:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 05:47 AM IST
सार

आरजी कर अस्पताल मामले में पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और पूर्व एसएचओ अभिजीत मंडल को जमानत मिलने का डॉक्टरों ने विरोध जताया है। डॉक्टर्स में सीबीआई जांच को लेकर असंतोष है। उन्होंने 10 दिनों तक प्रदर्शन करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Kolkata RG Kar junior doctor case Medics anger on Sandip Ghosh bail discontent over CBI chargesheet delay
आरजी कर मेडिकल अस्पताल - फोटो : ANI

विस्तार

आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म और हत्या मामले की सीबीआई जांच को लेकर प. बंगाल ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स मंगलवार से कोलकाता के मध्य में धरना प्रदर्शन शुरू करेगा। गौरतलब है कि शुक्रवार को पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और टाला थाना के पूर्व एसएचओ अभिजीत मंडल को जमानत मिलने के बाद डॉक्टरों में खासी नाराजगी है।

विज्ञापन


एक पदाधिकारी ने कहा कि पांच संघों के प्रमुख संगठन प. बंगाल ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स (डब्ल्यूबीजेपीडी) का प्रदर्शन 26 दिसंबर तक डोरीना क्रॉसिंग पर होगा। संगठन के संयुक्त संयोजक डॉक्टर पुण्यब्रत ने कहा, हम सीबीआई की ओर से पूरक आरोप पत्र तत्काल दाखिल करने की भी मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूबीजेपीडी ने कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को पत्र लिखकर 10 दिवसीय प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। हमने पुलिस से यातायात को बाधित किए बिना एक अस्थायी मंच बनाने की अनुमति मांगी है। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रदर्शन के दौरान सभी कानूनी और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed