फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata RG Kar Case Junior Doctors allegation on Govt over 27 sept convention news in hindi

RG Kar Case: 'बंगाल सरकार हमें सम्मेलन करने से रोक रही', डॉक्टरों का आरोप- 27 सितंबर के लिए दी अनुमति वापस ली

Thu, 26 Sep 2024 05:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 05:17 AM IST
सार

डॉक्टरों ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह उल्टा असर करेगा, क्योंकि हम न्याय के लिए आंदोलन के रास्ते से दूर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम भविष्य के रोडमैप पर निर्णय लेने के लिए निर्धारित तिथि 27 सितंबर को शाम 4 बजे एसएसकेएम सभागार में अपने सम्मेलन के साथ आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Kolkata RG Kar Case Junior Doctors allegation on Govt over 27 sept convention news in hindi
आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते डॉक्टर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 27 सितंबर को सम्मेलन आयोजित करने की पूर्व में दी गई अनुमति वापस ले ली है। साथ ही सरकार ने अन्य सभागारों की बुकिंग में बाधाएं खड़ी की हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह उल्टा असर करेगा, क्योंकि हम न्याय के लिए आंदोलन के रास्ते से दूर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम भविष्य के रोडमैप पर निर्णय लेने के लिए निर्धारित तिथि 27 सितंबर को शाम 4 बजे एसएसकेएम सभागार में अपने सम्मेलन के साथ आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि डॉक्टर्स आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए सम्मेलन करना चाह रहे थे। 
विज्ञापन


आंदोलनकारी डॉक्टरों ने पिछले सप्ताह राज्य स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय स्वास्थ्य भवन के समक्ष अपना 11 दिवसीय धरना वापस ले लिया था और राज्य सरकार के साथ वार्ता के बाद वे आंशिक रूप से राज्य संचालित अस्पतालों में आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में शामिल हो गए। हालांकि, बुधवार को 26 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद चिकित्सकों ने आरोप लगाया कि उनके आंदोलन को समर्थन देने वाले लोगों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सक अनिकेत महतो ने कहा, 'हमने गतिरोध समाप्त करने का इरादा जताया था, उसके बाद भी प्रशासन स्पष्ट रूप से प्रतिशोधात्मक रवैया अपना रहा है। एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन हमारी सहकर्मी बहन के दुष्कर्म और हत्या की जांच वांछित गति से आगे बढ़ने के ज्यादा सबूत नहीं हैं।'


यह आरोप लगाते हुए कि राज्य ने एक सरकारी सभागार में सम्मेलन के लिए अपनी अनुमति वापस ले ली है, डॉक्टरों ने एक बयान में आरोप लगाया कि सरकार ने अन्य सभागारों की बुकिंग में बाधाएं खड़ी की हैं।

बता दें कि आरजी कर अस्पताल में आठ-नौ अगस्त की दरमियानी रात एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों और लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed