फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kolkata police post rioters pic on social media accused of vandalism in rg kar medical college

Kolkata: कोलकाता पुलिस ने जारी की हिंसा के आरोपियों की तस्वीर, लोगों से जानकारी देने की अपील की

Thu, 15 Aug 2024 03:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Aug 2024 03:41 PM IST
सार

जब पश्चिम बंगाल और देश के कई अन्य शहरों में महिलाएं डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहीं थी, तो कुछ लोगों की भीड़ ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उपद्रवियों की भीड़ अस्पताल की इमारत में घुस गई।

विज्ञापन
kolkata police post rioters pic on social media accused of vandalism in rg kar medical college
पुलिस ने जारी की तस्वीर - फोटो : एक्स/कोलकाता पुलिस

विस्तार

कोलकाता पुलिस ने डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान कल रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में उत्पात मचाने वाली भीड़ की तस्वीरें जारी की हैं। पुलिस ने फेसबुक पर दंगाइयों की तस्वीरें साझा करते हुए लोगों से इनके बारे में जानकारी मांगी है, जिससे इनकी पहचान करने में मदद मिल सके। 
विज्ञापन


बुधवार की रात अस्पताल में की गई तोड़फोड़
उल्लेखनीय है कि बीती रात, जब पश्चिम बंगाल और देश के कई अन्य शहरों में महिलाएं डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहीं थी, तो कुछ लोगों की भीड़ ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई और उपद्रवियों की भीड़ अस्पताल की इमारत में घुस गई। दंगाइयों द्वारा अस्पताल के अंदर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। झड़प में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


अपराध स्थल से छेड़छाड़ की बात से पुलिस का इनकार
ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि जिस सेमिनार हॉल में जहां डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की गई, वहां भी दंगाइयों ने तोड़फोड़ की। हालांकि कोलकाता पुलिस ने साफ किया है कि अपराध स्थल से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील की। वहीं दंगाइयों द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ पर राजनीति विवाद तेज हो गया। विपक्ष के नेता, भाजपा के सुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि दंगाइयों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध रैली को बाधित करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि 'ममता बनर्जी ने अपने टीएमसी के गुंडों को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास गैर-राजनीतिक विरोध रैली में भेजा। उन्हें लगता है कि वे पूरी दुनिया में सबसे चतुर व्यक्ति हैं और लोग उनकी चालाक योजना को नहीं समझ पाएंगे कि प्रदर्शनकारियों के रूप में दिखने वाले उनके गुंडे भीड़ में शामिल होकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ करेंगे।' भाजपा नेता ने कहा, 'पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया, ताकि ये गुंडे अस्पताल परिसर में घुस जाएं और महत्वपूर्ण सबूतों वाले क्षेत्रों को नष्ट कर दें ताकि वे सीबीआई को न मिल पाएं।' 


तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अस्पताल में तोड़फोड़ 'सभी स्वीकार्य सीमाओं को पार कर गई'। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल से बात की है और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि हिंसा के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति की पहचान करें और अगले 24 घंटों के भीतर उसे जवाबदेह ठहराया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed