फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata nightclub come under fire from animal lovers and activists after visuals of chained monkey went viral

Kolkata: जंजीर से बंधे बंदर को पीटने का वीडियो देख नाइटक्लब पर भड़के लोग, पेटा इंडिया ने बताया "भयावह क्रूरता"

Sun, 18 Jun 2023 01:50 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Jun 2023 01:50 PM IST
सार

पेटा इंडिया ने इसे "भयावह क्रूरता" करार दिया और कहा कि उसकी टीम मामले पर काम कर रही है।मामले के तूल पकड़ने के बाद रेस्तरां ने बयान जारी कर जानवरों के खिलाफ क्रूरता के इस कृत्य में किसी भी भूमिका से इनकार किया।

विज्ञापन
Kolkata nightclub come under fire from animal lovers and activists after visuals of chained monkey went viral
कोलकाता नाइटक्लब में जंजीर से बंधा बंदर। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

कोलकाता के एक नाइटक्लब के परिसर में जंजीर से बंधे एक बंदर को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। नाइटक्लब को इसके लिए पशु प्रेमियों और कार्यकर्ताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, नाइटक्लब टॉय रूम का कहना है कि बंदर को जंजीर में बांधने की घटना से उसका सीधा कोई लेनादेना नहीं है। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि कुछ मदारियों ने रेस्तरां के बाहर प्रदर्शन किया था, क्योंकि उन्हें अंदर शो आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी।वीडियो वायरल होने के बाद नाइटक्लब पर 'पशु क्रूरता' का आरोप लगाने वालों में लोकप्रिय अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी भी शामिल हैं। स्वास्तिका मुखर्जी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दो छोटे वीडियो साझा करते हुए कहा, इनमें लोग एक जंजीर से बंधे बंदर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मुझे कम से कम कहने में शर्म आ रही है! यह देखना निराशाजनक है कि टॉय रूम कोलकाता ने अलग दिखने के लिए एक एक्ट के नाम पर क्या किया! आपने निश्चित रूप से किया है। सभी गलत कारणों से।"
विज्ञापन


स्वास्तिका मुखर्जी ने इसे क्रूरता का कृत्य करार देते हुए, उस समय नाइटक्लब में मौजूद लोगों पर भी तंज कसते हुए कहा, "और उन लोगों का क्या कसूर है, जो वहां पार्टी करने गए हैं और इस क्रूर कृत्य में शामिल हैं? किसी ने इसे वहीं नहीं रोका?" अभिनेत्री ने कहा, और टॉयरूम कोलकाता ने लोगों को उन्हें टैग करने से रोक दिया है। उन्हें लगता है कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल को डिसेबल करके इस अत्याचार से बच सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया गया है, जिसमें कई यूजर्स कोलकाता पुलिस को भी टैग कर रहे थे और शहर के पॉश कैमक स्ट्रीट एरिया में स्थित नाइटक्लब टॉय रूम के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे।


पेटा इंडिया ने इसे "भयावह क्रूरता" करार दिया
पेटा इंडिया ने भी इसे "भयावह क्रूरता" करार दिया और कहा कि उसकी टीम मामले पर काम कर रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद नाइटक्लब ने बयान जारी कर जानवरों के खिलाफ क्रूरता के इस कृत्य में किसी भी भूमिका से इनकार किया।

नाइटक्लब ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, यह उन सभी के लिए एक संदेश है, जो बंदर के वीडियो से नाराज/आहत/परेशान हैं। हम सूचित करना चाहते हैं कि टॉय रूम की बंदरों या मदारियों को रेस्तरां परिसर में बुलाने में कोई भूमिका नहीं थी।

 

 


नाइटक्लब ने कहा, बंदरों की देखभाल करने वाले मदारी क्लब में हमारे पास आए और हमने बहुत विनम्रता से उन्हें अंदर किसी भी तरह की गतिविधि करने से मना कर दिया। इसके बाद मदारी नाइटक्लब के मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर चले गए और वहां तमाश दिखाना शुरू कर दिया। टॉय रूम ने जोर देकर कहा कि जानवरों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था और वे ग्राउंड फ्लोर पर मदारी के साथ थे।

नाइटक्लब ने आगे कहा कि हम सभी की तरह जानवरों की भी परवाह करते हैं और ऐसी गतिविधियां कभी नहीं करेंगे जिसमें उन्हें नुकसान पहुंचाया जाए या उन्हें पिंजरे में रखा जाए। अगर हमने अनजाने में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed