कोलकाता: अगले सोमवार से मेट्रो ट्रेनों के संचालन के समय में होगी बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता मेट्रो ट्रेन के संचालन के समय में बढ़ोतरी की जा रही है। अगले सोमवार से मेट्रो सेवा सुबह आठ बजे के बजाय सात बजे से दो टर्मिनल स्टेशनों (कवि सुभाष और नोआपाड़ा) से शुरू हो जाएगी। वहीं आखिरी ट्रेनें नौ बजे की बजाय रात 9.30 बजे कवि सुभाष और दमदम से रवाना होंगी। अंतिम ट्रेन सेवा रात 10:30 बजे तक उपलब्ध होगी। यह सेवा वर्तमान में सप्ताह में 6 दिन, सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध होगी।
मेट्रो सूत्रों के अनुसार सेवा की समय बढ़ाने की वजह से मेट्रो ट्रेन की 14 अतिरिक्त रैक चलेगी। मेट्रो सेवा दिनभर में 190 से 204 मेट्रो ट्रेन चलेगी। मेट्रो में यात्रा के लिए ई-पास सेवा के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं व 15 साल से कम उम्र के यात्रियों को ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं स्कूल छात्र अपने स्कूल के पहचान पत्र दिखाकर मेट्रो में सवार हो सकते हैं। लेकिन उनके पास स्मार्ट कार्ड होना जरूरी है। हालांकि, मेट्रो में यात्रा के लिए अभी टोकन जारी नहीं होगा।
मेट्रो अधिकारियों ने कहा है कि अब से सुबह सात से सुबह आठ बजे तक किसी भी यात्री के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। इसी तरह रात आठ से 10 बजे तक मेट्रो में चढ़ने के लिए भी ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि मेट्रो से यात्रा के लिए जारी कई नियमों को बदल दिया गया है। टोकन के बजाय, आपको स्मार्ट कार्ड के माध्यम से ई-पास की मदद से स्लॉट बुक करना होगा। तब आप मेट्रो ले सकते हैं। धीरे-धीरे समय सीमा भी बढ़ा दी गई। कोराना स्थिति में यात्री सुविधा को भी ध्यान में रखा जा रहा है।