फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata International Film Festival: Mamta Banerjee danced with Salman, Sonakshi Anil Kapoor also present

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: ममता बनर्जी ने किया सलमान के साथ डांस, सोनाक्षी-अनिल कपूर भी रहे मौजूद

Tue, 05 Dec 2023 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Dec 2023 10:49 PM IST
सार

Kolkata International Film Festival: कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन सत्र के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के साथ डांस किया। 

विज्ञापन
Kolkata International Film Festival: Mamta Banerjee danced with Salman, Sonakshi Anil Kapoor also present
डांस करते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सलमान खान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि कोई भी ताकत देश को विभाजित नहीं कर सकती है और मातृभूमि के लिए प्रेम की सामूहिक अभिव्यक्ति के रूप में सभी धर्मों, जातियों और पंथों के लोग एकजुट रहेंगे। बनर्जी ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआईएफएफ) के 29वें संस्करण के उद्घाटन सत्र के दौरान राष्ट्र की स्थायी एकता पर जोर देते हुए ये टिप्पणियां कीं। तृणमूल सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने भी यह बात कही, जिसमें उन्होंने अच्छे लोगों से राजनीति में प्रवेश करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'शत्रुघ्न सिन्हा कह रहे थे कि हमें किसी से डरना नहीं चाहिए। हां, हमें किसी से डरना नहीं चाहिए। सभी धर्म, जाति और पंथ एकजुट रहेंगे, कोई ताकत हमें विभाजित नहीं कर सकती। हम सभी देश से प्यार करते हैं।' बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना वैचारिक संघर्ष जारी रखने के महत्व पर जोर दिया। उद्घाटन सत्र में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, अभिनेता अनिल कपूर और सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म निर्माता महेश भट्ट और पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अच्छे लोगों को राजनीति में शामिल होने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने गलत इरादे वाले लोगों को सत्ता में आने से रोकने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि अच्छे लोग राजनीति में शामिल हों। अगर अच्छे लोग राजनीति में शामिल नहीं होते हैं, तो हमें बुरे लोगों द्वारा शासित होने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
 

विज्ञापन

बनर्जी को बॉलीवुड हस्तियों सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, महेश भट्ट और अनिल कपूर के साथ थिरकते हुए देखा गया। उन्होंने उत्साहपूर्वक केआईएफएफ थीम गीत की ताल पर नृत्य किया। केआईएफएफ शहर के 23 स्थानों पर पांच से 12 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें 39 देशों की कुल 219 फिल्में दिखाई जाएंगी। स्पेन महोत्सव का फोकस देश होगा और महोत्सव में स्पेनिश सिनेमा के छह समकालीन काम शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed