{"_id":"60d65b8c8ebc3ef40b554471","slug":"kolkata-high-court-says-notice-issued-on-petition-challenging-the-election-of-former-cricketer-ashok-dinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता हाईकोर्ट: पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता हाईकोर्ट: पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया नोटिस
Sat, 26 Jun 2021 04:11 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 26 Jun 2021 04:11 AM IST
सार
- डोलाई ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि मोयना से भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल करते समय तथ्यों को छिपाया और झूठी जानकारी दी।
विज्ञापन
Calcutta High Court
- फोटो : www.calcuttahighcourt.gov.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलकता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस नेता संग्राम कुमार डोलाई की चुनावी याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। डोलाई ने मोयना विधानसभा सीट से भाजपा नेता व पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा के निर्वाचन को चुनौती दी है।
विज्ञापन
डिंडा से पराजित तृणमूल उम्मीदवार डोलाई की याचिका का संज्ञान लेते हुए जस्टिस तीर्थांकर घोष ने पाया कि प्रथमदृष्टया नोटिस जारी करने का मामला बनता है। डिंडा ने डोलाई को 1260 वोटों से हराया था।
विज्ञापन
डोलाई ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि मोयना से भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल करते समय तथ्यों को छिपाया और झूठी जानकारी दी। साथ ही डिंडा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान भ्रष्ट आचरण भी किया। डोलाई सीएम ममता बनर्जी समेत उन पांच तृणमूल नेताओं में से एक हैं जिन्होंने चुनाव हारने के बाद हाईकोर्ट में चुनावी याचिका दायर की है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर व पश्चिम बंगाल की मोयना सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अशोक डिंडा को वाई प्लस सुरक्षा दी गई थी। अब उनके साथ सीआरपीएफ के जवान हमेशा मौजूद हैं। बता दें कि बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हआ। इससे ठीक एक दिन पहले डिंडा को इस तरह की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। गुरुवार को बंगाल में चार जिलों की 30 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दरअसल, मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान अशोक डिंडा की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी।