{"_id":"623866380dce2a598f3872cc","slug":"kolkata-high-court-has-asked-the-central-govt-to-file-an-affidavit-explaining-in-mamata-banerjee-plane-turbulence-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता हाईकोर्ट: ममता बनर्जी विमान हादसे को लेकर केंद्र सरकार से मांगा जवाब, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता हाईकोर्ट: ममता बनर्जी विमान हादसे को लेकर केंद्र सरकार से मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
Mon, 21 Mar 2022 05:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 21 Mar 2022 05:22 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान चार मार्च को वाराणसी से लौटते समय हादसे का शिकार होने से बच गया था। इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के वाराणसी में सपा के समर्थन में जनसभा के बाद वापस आते समय पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का विमान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा था। इस मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। इसकी जानकारी टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने दी है। कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री की फ्लाइट में हड़कंप कोई मजाक की बात नहीं है। इस दुर्घटना में डीजीसीए और संबंधित विभागों की क्या भूमिका है? केंद्र सरकार इस स्थिति को स्पष्ट करते हुए हलफनामा दाखिल करे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मार्च के पहले हफ्ते में सीएम ममता बनर्जी ने वाराणसी की यात्रा की थी। वहां से वापस लौटते समय चार मार्च को उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा था। कोलकाता हवाई अड्डे पर लैंड करते समय उनके विमान को एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। इस हादसे में उन्हें हल्की चोट भी आई थी।हादसे के बाद ममता बनर्जी ने एक बयान भी दिया था। उन्होंने बताया था कि उनके विमान के सामने एक दूसरा विमान आ गया था, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया।
विज्ञापन
इसे लेकर राज्य सरकार ने को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार ने डीजीसीए से इसकी भी जानकारी मांगी थी कि क्या विमान जिस मार्ग पर उड़ान भर रहा था उसके लिए पूर्व अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन