फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Government Hospital woman doctor murder police arrested one person news in hindi

WB: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, पिता का आरोप- बेटी के साथ हुआ दुष्कर्म

Sat, 10 Aug 2024 03:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Aug 2024 03:34 PM IST
सार

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान पाए गए। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर भी चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Kolkata Government Hospital woman doctor murder police arrested one person news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सरकारी आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति एक बाहर वाला था, जिसके पास अस्पताल के विभिन्न विभागों में मुफ्त पहुंच थी। बता दें कि मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।  उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य इंटर्न डॉक्टरों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कि बाहर वाला है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध है, ऐसा लग रहा कि वह अपराध में सीधे तौर पर शामिल था।" 
विज्ञापन


शरीर पर मिले चोट के निशान
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान पाए गए। रिपोर्ट में आगे बताया गया, उसकी दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर भी चोट के निशान थे। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात दो बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला डॉक्टर ने डिनर किया और उसके बाद थोड़ा आराम करने के लिए चौथी मंजिल पर स्थित सेमिनार हॉल में गई। दरअसल, वहां कोई अलग से आराम करने के लिये कमरा नहीं है। सेमिनार हॉल में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पुलिस बृहस्पतिवार को नाइट ड्यूटी करने वाले अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जूनियर डॉक्टरों ने किया विरोध प्रदर्शन
अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है। घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करके विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल स्वयं अस्पताल में पहुंचे। फारेंसिक टीम भी पहुंची। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग पर शव को पोस्टमार्टम कराने ले जाने से रोका। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में सफल रही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक के माता-पिता को निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed