फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: girl's body found in canal in South 24 Paragana, bjp hold protest for justice, news in hindi

South 24 Pargana: बच्ची की हत्या पर राजनीति, BJP नेताओं ने ममता सरकार पर साधा निशाना; भाजयुमो ने सड़क की जाम

Sat, 05 Oct 2024 05:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 05 Oct 2024 05:36 PM IST
सार

South 24 Pargana: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बच्ची का शव नाले में मिलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक अपहरण के बाद बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। वहीं भाजपा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर, इस मामले में बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कही है।

विज्ञापन
Kolkata: girl's body found in canal in South 24 Paragana, bjp hold protest for justice, news in hindi
दक्षिण 24 परगना में भाजयुमो का प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर एक राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है, इस मामला अपहरण के बाद एक बच्ची की हत्या से जुड़ा है। इस मामले में भाजपा की तरफ से जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण 24 परगना जिले में अपहरण के बाद बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन


भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन
इस कड़ी में भाजपा की छात्र इकाई की भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने दक्षिण कोलकाता जिले में जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान छात्रों की तरफ से सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं भाजपा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कही है।
विज्ञापन

 

भाजपा और स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
वहीं दक्षिण 24 परगना में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल और स्थानीय लोगों ने कुलताली इलाके में प्रदर्शन किया और नाले में बच्ची का शव मिलने के मामले में न्याय की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि, कल ट्यूशन से लौट रही नौ साल की बच्ची की लाश आज नहर में मिली। बच्ची के शव ने पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिन लोगों ने बच्ची की लाश देखी है, उनके मुताबिक उसके शरीर पर अभया की तरह ही चोटें थीं। 
 

सीबीआई जांच की मांग करेगी बीजेपी- पॉल
उन्होंने आगे मांग करते हुए कहा कि, इस मामले में शव को सुरक्षित रखना चाहिए। पोस्टमार्टम केंद्र सरकार के अधीन किसी अस्पताल में होना चाहिए। मैंने बच्ची के पिता से बात की है और वे इस बात पर सहमत हैं कि शव को सुरक्षित रखना चाहिए। सीएम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि वे आरोपियों को बचा रही हैं। हम आरोपियों को फांसी की सजा और मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
 
सुकांत मजूमदार का ममता सरकार पर हमला
इधर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, यह फिर साबित हो गया है कि ममता बनर्जी प्रशासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके विरोध में मैंने इस साल किसी भी पूजा (दुर्गा पूजा पंडाल) का उद्घाटन नहीं करने का फैसला किया है। मैं मां के सामने प्रार्थना करूंगा कि जनता इस सरकार को सबक सिखाए।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed