फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata Doctor Murder Case Postmortem Report: no fracture on deadbody injury marks on upper part claims police

Doctor Murder Case: 'मृतक डॉक्टर के शरीर पर कोई फ्रैक्चर नहीं, ऊपरी हिस्से पर जख्म के निशान', पुलिस का दावा

Mon, 12 Aug 2024 08:37 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Mon, 12 Aug 2024 08:37 PM IST
सार

घटना के बाद कुछ हलकों से यह दावा किया जा रहा था कि मृतक की 'पेलविक हड्डी' और 'कॉलर की हड्डी' टूटी हुई पाई गई थी। इसके बाद कई तरह की बातें हवा में तैर रही थीं, लेकिन अब कई जानकार मानते हैं कि पुलिस की ये शुरुआती बात पूरे मामले को थोड़ा मोड़ सकती है।

विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder Case Postmortem Report: no fracture on deadbody injury marks on upper part claims police
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज-अस्पताल का केस - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले में गिरफ्तार सिविक वॉलंटियर से पुलिस हिरासत में लगातार पूछताछ हो रही है। साथ ही, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी विश्लेषण जारी है। सूत्रों के मुताबिक, अब पुलिस का प्रारंभिक दावा है कि मृतक के शरीर में कोई फ्रैक्चर नहीं था। हालांकि, शरीर की ऊपरी हिस्से पर जख्म के निशान हैं। उल्लेखीय है कि घटना के बाद कुछ हलकों से यह दावा किया जा रहा था कि मृतक की 'पेलविक हड्डी' और 'कॉलर की हड्डी' टूटी हुई पाई गई थी। इसके बाद कई तरह की बातें हवा में तैर रही थीं, लेकिन अब कई जानकार मानते हैं कि पुलिस की ये शुरुआती बात पूरे मामले को थोड़ा मोड़ सकती है।

विज्ञापन


पुलिस पता लगा रही है आरोपी अकेला था या नहीं?
आरोपी का डीएनए सैंपल पहले ही परीक्षण के लिए भेजा जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस विभिन्न फुटेज आदि की जांच कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय आरोपी अकेला था या उसके साथ अन्य लोग भी थे? मृतक के शव के शुरुआती अवलोकन से यह बात पुख्ता हो गई है कि अकेले पीड़ित के लिए घटना को अंजाम देना मुश्किल है। पुलिस उस मामले पर भी गौर कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने एक महिला को बुलाया था
जानकारी के मुताबिक, जांच के लिए सोमवार को एक महिला को लालबाजार बुलाया गया था। सोमवार को पुलिस या सिविक वॉलंटियर्स से अधिक संपर्क रखने वाले पांच लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की गई, उसने दावा किया कि वह पहले कभी सेमिनार हॉल में नहीं गया था। उसने पुलिस से दावा किया कि वह अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की तलाश कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके किसी परिचित की सर्जरी होनी थी। वह उसकी तलाश कर रहा था। तभी उनकी नजर वहां महिला डॉक्टर पर पड़ी। तभी यह घटना घटी। घटना के अगले दिन, वह चौथी बटालियन में अपने आवास पर लौट आया। तब तक मामले का खुलासा हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



क्या है पूरा मामला 
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला।


शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले।

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed