फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kolkata: Consulate General of China celebrates Spring Festival, bids farewell to outgoing envoy

Bengal: चीन के महावाणिज्य दूतावास ने मनाया वसंत महोत्सव, राजनायिक को भी दी विदाई

Tue, 30 Jan 2024 08:14 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 08:14 AM IST
सार

राजनायिक झा लियू का कार्यालय में सोमवार को आखिरी दिन था और भारत में, खासकर पूर्वी भारत में उनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। उन्होंने बताया, 'मैं भारत में, खासकर पूर्वी भारत में बिताए गए पांच सालों को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'

विज्ञापन
Kolkata: Consulate General of China celebrates Spring Festival, bids farewell to outgoing envoy
राजनयिक झा लियू - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता में चीन के महावाणिज्य दूतावास ने राजनायिक झा लियू और उनकी पत्नी झेंग हुईकुन के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ-साथ 2024 वसंत महोत्सव स्वागतोत्सव की भी मेजबानी की। 

विज्ञापन


राजनायिक झा लियू का कार्यालय में सोमवार को आखिरी दिन था और भारत में, खासकर पूर्वी भारत में उनका पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। उन्होंने बताया, 'मैं भारत में, खासकर पूर्वी भारत में बिताए गए पांच सालों को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'
विज्ञापन


भारत में अपने समय को दर्शाते हुए, राजनायिक झा लियू ने अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में सफल सहयोग पर प्रकाश डालते हुए उत्साह और संतुष्टि व्यक्त की।उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान समर्थन के लिए सरकार, राजनीति, नौकरशाही, व्यापार और शिक्षा से जुड़े सभी दोस्तों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत व्यापारिक संबंधों पर दिया जोर
झा लियू ने अपने कार्यकाल के दौरान स्थापित मजबूत व्यापारिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'मैं संतुष्ट महसूस करता हूं क्योंकि मैंने समुदायों, राज्यों, केंद्र और स्थानीय दोस्तों के साथ काम किया है। हमने कुछ अनिश्चितताओं और कठिनाइयों के समय में, कुछ बहुत अच्छी चीजें हासिल की हैं, खासकर व्यावसायिक संबंध में।'


अपनी विदाई गतिविधियों के हिस्से के रूप में, राजनायिक झा लियू ने सहकर्मियों से मुलाकात की और विदाई समारोह का आयोजन किया, जिसमें सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पारंपरिक ड्रैगन नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे इस अवसर पर उत्सव का माहौल बन गया। राजनीतिक हलकों, व्यापारिक समुदायों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों, थिंक टैंक, कांसुलर कोर, चीनी समुदाय और चीनी कंपनियों के लोग इस उत्सव में मेहमान बने। राजनायिक झा लियू ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस देश से ढेर सार प्यार, सम्मान और सहयोग मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed