फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kochi: Navy caught unidentified drone and handed it over to police, a youth was flying over the bridge

कोच्चि: नौसेना ने अज्ञात ड्रोन पकड़कर पुलिस को सौंपा, ब्रिज के ऊपर एक युवक उड़ा रहा था

Fri, 30 Jul 2021 04:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Jul 2021 04:17 PM IST
सार

देश में विभिन्न ठिकानों पर उड़ रहे ड्रोन सेना व पुलिस के लिए परेशानी की वजह बन गए हैं। अब कोच्चि में नौसेना ने एक ड्रोन पकड़ा है।
 

विज्ञापन
Kochi: Navy caught unidentified drone and handed it over to police, a youth was flying over the bridge
ड्रोन - फोटो : iStock

विस्तार

केरल के कोच्चि में नौसेना ने एक ड्रोन को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। यह 26 जुलाई को एक ब्रिज के ऊपर उड़ रहा था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। 

विज्ञापन


नौसेना के अनुसार यह ड्रोन 26 साल का एक युवक उड़ा रहा था। उसने खुद को कोच्चि के वदुथाला क्षेत्र का निवासी बताया है। यह पुराने थोप्पुप्पेडी क्षेत्र में एक पुल के ऊपर उड़ता नजर आया था। ड्रोन उड़ाने वाले युवक ने दावा किया है कि वह अपने ट्रैवल ब्लॉग व यूट्यूब के लिए ड्रोन उड़ा रहा था। 
विज्ञापन


सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि युवक के पास ड्रोन से तस्वीर आदि लेने की नौसेना की पूर्व मंजूरी नहीं थी। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार रिमोट से चलाए जाने वाले विमान या ड्रोन को किसी भी सरकारी, निजी या रक्षा विमानतलों की तीन किलोमीटर की परिधि नहीं उड़ाए जा सकते हैं। इसी तरह किसी भी रक्षा प्रतिष्ठान या केंद्र के आसपास के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में भी नहीं उड़ाया जा सकता है। ऐसा करने के लिए रक्षा प्रतिष्ठान की पूर्व मंजूरी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख रुपये में खरीदा था
रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह ड्रोन इस युवक ने ओएलएक्स वेबसाइट के जरिए एक अन्य व्यक्ति से एक लाख रुपये में खरीदा था, इसलिए वह उसके बिल आदि नहीं पेश कर सका।  पुलिस ने ड्रोन जब्त कर लिया है और आरोपी युवक के खिलाफ भादंवि की धारा 151 और सीआरपीसी की धारा 102 के तहत केस दर्ज किया गया है।

नक्सली भी कर रहे ड्रोन का इस्तेमाल
इधर, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी नक्सलियों द्वारा छोटे ड्रोन का इस्तेमाल किए जाने के मामले सामने आए हैं। डीआईजी संदीप पाटिल ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ सीमा के पास हमारी चौकियों की निगरानी के लिए नक्सली छोटे ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले चार-पांच महीनों में हमने ऐसी सात-आठ घटनाएं दर्ज की हैं। सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हम ड्रोन विरोधी उपाय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed