फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kochi city corporation wants Ernakulam Junction Railway station to be renamed after erstwhile ruler

Kerala: 'एर्नाकुलम जंक्शन' रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग, कोच्चि नगर निगम ने पारित किया प्रस्ताव

Tue, 10 Oct 2023 03:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Oct 2023 03:51 PM IST
सार

Kerala: कोच्चि नगर निगम ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें मांग की गई है कि एर्नाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राजा राम वर्मा किया जाएगा। राजा राम वर्मा कोचीन के राजा थे। 

विज्ञापन
Kochi city corporation wants Ernakulam Junction Railway station to be renamed after erstwhile ruler
Ernakulam Junction Railway station - फोटो : India Rail Info

विस्तार

वाम शासित कोच्चि नगर निगम ने रेलवे स्टेशन 'एर्नाकुलम जंक्शन' का नाम बदलकर राजा राम वर्मा के नाम पर रखने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। वर्मा कोचीन के पूर्व शासक थे। नगर निगम परिषद की सोमवार को बैठक हुई, जिसमें रेल मंत्रालय से स्टेशन का नाम बदलने का अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया।  

विज्ञापन

मेयर अनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि 1902 में कोचीन के तत्कालीन महाराजा राम वर्मा 15वें ने कोच्चि तक रेलवे लाइन लाने की पहल की थी। कुमार ने कहा, 'कोचीन के तत्कालीन राजा ने शोरनूर से कोच्चि तक पहली रेलवे लाइन के लिए धन जुटाने के वास्ते अपने कुल देवता के 14 सोने के सिक्के बेचे थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पार्षद सुधा दिलीप ने कहा कि वर्तमान में रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण चल रहा है और जब तक यह पूरा नहीं हो जाता, तब तक स्टेशन का नाम बदलकर पूर्ववर्ती शासक के सम्मान में कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषद के फैसले के बारे में राज्य सरकार, केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को सूचित किया जाएगा और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि मंत्रालय उनके अनुरोध को स्वीकार करेगा।

विज्ञापन

पहली यात्री ट्रेन छह जुलाई, 1902 को नवनिर्मित शोरानूर-कोचीन रेलवे लाइन पर कोच्चि के लिए रवाना हुई थी।कोच्चि नगर निगम द्वारा पहले प्रकाशित एक स्मारिका के अनुसार, राजा राम वर्मा ने यहां त्रिपुनिथुरा में प्रसिद्ध श्री पूर्णनाथरायसा मंदिर में रखे महल के जंबो की 15 सोने की टोपियों में से 14 को बेचकर पर्याप्त धन जुटाया था।

इससे पहले प्रख्यात इतिहासकार एमजी शशिभूषण ने भी बताया था कि राजा राम वर्मा 15वें ने यात्रियों के परिवहन के लिए निर्मित चलाकुडी वन ट्रामवे का मार्ग भी प्रशस्त किया था। उन्होंने बताया कि वह चलाकुडी शहर के वास्तुकार भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed