{"_id":"595f104f4f1c1bb2158b484c","slug":"know-why-south-indian-masala-is-trending-while-its-search-it-on-google-images","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानते हैं Google के लिए क्या है 'साउथ इंडियन मसाला'?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानते हैं Google के लिए क्या है 'साउथ इंडियन मसाला'?
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल से जुड़ा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां गूगल इमेजिस सर्च बॉक्स में 'साउथ इंडियन मसाला' ढूंढने पर जो रिजल्ट आ रहे हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, साउथ इंडियन मसाला के रिजल्ट में साउथ की एक्ट्रेस की तस्वीरें दिख रही है, जबकि अगर नॉर्थ इंडिया मसाला सर्च किया जाए तो चना मसाला, चाट मसाला, बटर चिकन और बाकी मसालों से बनी डिश सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
गूगल में इस तरह के रिजल्ट आने पर '#southindianmasala' ट्रेंड करने लगा है। इतना ही नहीं 'south indian mirchi' मेटा किवर्ड भी कुछे ऐसे ही रिजल्ट दिखा रहा है। सेक्सुअल कॉन्टेक्सट में देखा जाए तो मिर्ची और मसाला ऐसे शब्द हैं जो ज्यादातर महिलाओं के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
विज्ञापन
इस वजह से कई यूजर्स गूगल पर नाराजगी जता रहे हैं और फेसबुक ही नहीं ट्विटर पर इससे जुड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि साउथ की एक्ट्रेस के लिए साउथ इंडियन मसाला का मेटा किवर्ड बहुत ज्यादा यूज और पोस्ट किया गया है और हद से ज्यादा संख्या होने के बाद गूगल उसे ही यूजर्स को दिखा रहा है। गूगल पर साउथ इंडियन मसाला किवर्ड के साथ एक्ट्रेस की तस्वीरें अपलोड की गई हैं।
विज्ञापन
गूगल की ओर से कहा गया है कि आप जो सर्च किए जाने वाला रिजल्ट परवेफ्ट आए ये जरूरी नहीं है। कभी-कभी वो तस्वीरें भी सामने आ जाती हैं जो आपके सर्च किए जाने वाले मुद्दे से जुड़ी होती हैं। हालांकि, यूजर्स को ये परेशानियां ने आएं इसलिए सुधार का काम किया जा रहा है।