फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   know what will happen in Karnataka after supreme court verdict

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: जानें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कर्नाटक में आगे क्या होगा

Fri, 18 May 2018 03:20 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 18 May 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
know what will happen in Karnataka after supreme court verdict

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी शनिवार शाम 4 बजे तक सदन में बहुमत साबित करे। कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) की याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया। गुरुवार सुबह ही बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अब उन्हें विधानसभा में शनिवार शाम चार बजे तक फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करना है।

विज्ञापन


लेकिन इसकी प्रक्रिया क्या होगी? कुछ जानकारों से बात करके हमने ये समझने की कोशिश की। 

- सबसे पहले कर्नाटक विधानमंडल के सचिव को सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक की पहचान करनी होगी जिन्हें सबसे ज्यादा बार निर्वाचित किया गया हो। 

- इसके बाद विधानमंडल के सचिव उस व्यक्ति का नाम प्रो-टेम स्पीकर के लिए कर्नाटक के राज्यपाल को सौंपेंगे। कर्नाटक के गवर्नर प्रो-टेम स्पीकर को शपथ दिलायेंगे।
विज्ञापन


- उसके बाद प्रो-टेम स्पीकर विधानमंडल के सचिव को निर्देश देंगे कि वो निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए सदन में मौजूद होने के लिए संदेश दें, आमंत्रण भेजें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में स्पीकर करेंगे परिणाम घोषित

know what will happen in Karnataka after supreme court verdict

- फिर नव निर्वाचित विधायक शपथ ग्रहण करेंगे। इसमें वक्त लग सकता है। हो सकता है कि इस प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट की दी गई शाम चार बजे की डेडलाइन पार भी हो जाए। 

- कर्नाटक असेंबली के पूर्व स्पीकर केआर रमेश कुमार ने बीबीसी को बताया है कि मौजूदा हालात थोड़े अलग हैं। ऐसी परिस्थिति में यह जरूरी है कि सर्वोच्च न्यायालय की भावना का ख्याल रखा जाए।

- एक बार जब सभी विधायकों के शपथ ग्रहण का काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद प्रो-टेम स्पीकर के पास दो विकल्प होंगे। एक ये कि वो फ्लोर टेस्ट शुरू कराए और बहुमत के लिए वोटिंग हो। या फिर वो पहले सदन के स्पीकर को निर्वाचित करें। 

- जब विधायकों की वोटिंग होगी तो पहले ध्वनि मत (वॉयस वोट) लिया जाएगा। इसके बाद कोरम बेल बजेगी और सभी विधायकों को दो खेमों में बंटने के लिए कहा जाएगा। इस दौरान सदन के दरवाजे बंद होंगे। और फिर दोनों खेमों में विधायकों की गिनती की जाएगी। 

- इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद स्पीकर परिणाम की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed