फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप

Tue, 05 Jun 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jun 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
world environment day know these unknown things about

World Environment Day 2018 - विश्व पर्यावरण दिवस से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे। इसे मनाने का लक्ष्य तो सबको पता है लेकिन प्रति वर्ष इसमें क्या कुछ खास होता है और इससे क्या अनोखी बातें जुड़ी हैं ये बहुत कम लोग ही जानते होंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ खास बातें....

इस दिन से मानाया जाता है पर्यावरण दिवस 

world environment day know these unknown things about

पूरी दुनिया में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का लक्ष्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और उसकी सुरक्षा के प्रति जागरुक करना होता है। इस दिन को मनाने की घोषणा साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने की थी। जिसके बाद पहली बार 5 जून 1974 को विश्व प्रयावरण दिवस मनाया गया।

भारत की ओर से पहला कदम

world environment day know these unknown things about

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने साल 1974 की गोष्ठी में 'पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति एवं उसका विश्व के भविष्य पर प्रभाव' विष्य पर व्याख्यान दिया था। पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में यह भारत का पहला कदम था। तभी से हम हर साल 5 जून को से दिन मनाते आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा वृक्षारोपण 

world environment day know these unknown things about

इस दिन पूरी दुनिया में सबसे अधिक वृक्षारोपण होता है। इसके पीछे का एक कारण ये भी है कि बाकी दिन लोग अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं लेकिन इस दिन विभिन्न संस्थानों, स्कूलों आदि जिनमें पर्यावरण से संबंधित संस्थान मुख्य भूमिका निभाते हैं, इनके द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं और पौधे लगाने में अपना योदगान देते हैं।

विज्ञापन

इतिहास की चेतावनी देने वाला दिन

world environment day know these unknown things about

आज के समय में जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, तापीय प्रदूषण, विकरणीय प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण, समुद्रीय प्रदूषण, रेडियोधर्मी प्रदूषण, नगरीय प्रदूषण, प्रदूषित नदियां,  जलवायु बदलाव, और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी हालत में हमें इतिहास की चेतावनी ही पर्यावरण दिवस का संदेश देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed